28 Sep 2022
भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। पिछले साल हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से ही यह पोस्ट खाली पड़ी थी। जिसके बाद अब करीब 10 महीने बाद सरकार ने अगले सीडीएस की नियुक्ती की है। रावत देश के पहले सीडीएस भी थे।
28 Sep 2022 02:34PM,by: Imran Khan
वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एके एंटनी ने राजस्थान संकट से निपटने में मदद करने के लिए दिल्ली में आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात की। पूर्व रक्षा मंत्री व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक करियर से रिटायरमेंट लेने के बाद इसी साल मार्च में अपने गृह राज्य लौट आए थे। हालांकि संकट के समय में सोनिया ने मंगलवार को उन्हें दिल्ली बुलाया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान संकट और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एंटनी के साथ चर्चा की है। एंटनी की सोनिया के साथ यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि एंटनी कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भी हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मंगलवार को सोनिया गांधी ने 'राजस्थान गतिरोध को सुलझाने' के लिए एंटनी से मदद मांगी है। एंटनी को पार्टी के अधिक प्रभावशाली चेहरे में से एक के रूप में देखा जाता है।
28 Sep 2022 02:34PM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने से पहले बुधवार को एक शायरी के जरिए परोक्ष रूप से यह दावा किया कि उनकी उम्मीदवारी के समर्थन का दायरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि वो जैसे-जैसे आगे आगे बढ़ते गए वैसे-वैसे उनका कारवां बनता गया। अपनी उम्मीदवारों को मजबूत बताने के लिए उन्होंने मशहूर शायर और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का शेरर ट्वीट किया है।
28 Sep 2022 02:33PM,by: Imran Khan
कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने बुधवार को कहा कि वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण भारतीय परंपरा के अनुसार प्रियंका गांधी अब गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी होंगी। बारपेटा के कांग्रेस सांसद ने एक ट्वीट में कहा, "जैसा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में मैं प्रियंका गांधी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। वाड्रा परिवार की बहू होने के नाते वह भारतीय परंपरा के अनुसार गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।
28 Sep 2022 02:33PM,by: Imran Khan
भाजपा महिला मोर्चा शराबबंदी और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर बड़ी रैली की तैयारी कर रही है। इस आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी टिप्पणी की है। बुधवार को उन्होंने कहा, महिला मोर्चा यह कर रही है तो उसे स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी बुला लें। प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई क्यों बढ़ रही है।
28 Sep 2022 08:54AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि 2014 से पहले, भारत में स्वास्थ्य सेवा में सुधार के बजाय, कांग्रेस नेताओं ने चिकित्सा शिक्षा में सुधार की आड़ में "पैसा बनाया"। गुजरात में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद ही स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है। शाह गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं, जहां दिसंबर में चुनाव होने हैं।
28 Sep 2022 06:48AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








