लालू यादव 12वीं बार संभालेंगे आरजेडी की कमान, दिल्ली में आज करेंगे नामांकन, जानिए चुनावी गाणित

feature-top

बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 10 अक्टूबर को 12वीं बार पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। 10 अक्टूबर को उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, जनता दल से अलग होने के बाद से ही आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ही बनते आ रहे हैं।

12वीं बार चुने जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को लालू प्रसाद यादव नामांकन करेंगे। सूत्रों की माने तो लालू के सामने पार्टी का कोई अन्य नेता नामांकन नहीं करेगा। कोई और नामांकन पत्र न होने की वजह से वे निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। जिसके बाद 10 अक्टूबर को उनके राष्ट्रीय बनने की घोषणा कर दी जाएगी। उसी दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा


feature-top