एअर इंडिया बर्मिंघम और लंदन के लिए 20 फ्लाइट शुरू करेगी

feature-top
एअर इंडिया अगले तीन महीनों में बर्मिंघम, लंदन और सैन फ्रांसिस्को के लिए 20 अतिरिक्त साप्ताहिक फ्लाइट्स शुरू करेगी। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइंस ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत बनाने की योजना बनाई है, जिसके तहत ये फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि बर्मिंघम के लिए पांच, लंदन के लिए नौ और सैन फ्रांसिस्को के लिए छह एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी। साथ ही कस्टमर्स को हर सप्ताह 5,000 से ज्यादा एक्स्ट्रा सीटें ऑफर की जाएंगी।
feature-top