01 Oct 2022

Generic placeholder image

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के पेंशन प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए स्थगन से कांग्रेसी ऐसे खुश हो रहे हैं मानो उन्होंने बहुत बड़ी लड़ाई जीत ली हो ।उपासने ने कहा कि अपनी वैधानिक अज्ञानता के परिणाम स्वरुप थोड़े दिनों तक मन के लड्डू कांग्रेसी खा लें ।उपासने ने कहा विधि कि यह स्पष्ट मान्यता है कि जब भी किसी निम्न न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध पीड़ित पक्ष ऊपरी अदालत में उसे चुनौती देता है तो इस प्रकार का स्थगन आदेश जारी कर सभी पक्षकारों को अंतिम सुनवाई हेतु नोटिस जारी की जाती है ।सुप्रीम कोर्ट ने भी इसी विधिक प्रक्रिया का निर्वहन कर छत्तीसगढ़ सरकार की मीसा बंदियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पारित आदेश के विरुद्ध पेश की गई अपीलों में किया है,न कि मीसा बंदियों की पेंशन निरस्त करने बाबत कोई निर्णय दिया।  सुप्रीम कोर्ट के स्थगन पर कांग्रेसी खुश ना हों---उपासने

01 Oct 2022 01:50PM,
by: Imran Khan