01 Oct 2022

Generic placeholder image

गुजरात के सूरत जिले में एक एम्बुलेंस से पुलिस ने 25.80 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन पर 'रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया' और 'फिल्म में इस्तेमाल के लिए' छपा हुआ है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये फर्जी नोट फिल्मों में इस्तेमाल के लिए मुंबई ले जाए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक (सूरत ग्रामीण) हितेश जोयसर ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस के जरिये जाली भारतीय मुद्रा की खेप कामरेज पुलिस थानाक्षेत्र से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को एक नाके पर वाहन को रोका और उसमें छह बैग में भरकर रखे गए 2000 रुपये के नोट मिले।

01 Oct 2022 01:14AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री प्रताप केशरी देब ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तुलना भगवान जगन्नाथ से कर विवाद खड़ा कर दिया। शुक्रवार को भुवनेश्वर में बीजद के पार्टी कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग भगवान जगन्नाथ के कारण ओडिशा को जानते थे लेकिन अब लोग नवीन पटनायक के नाम से राज्य को जानते हैं। प्रताप केशरी देब ने कहा कि पहले लोग पूछते थे, "कहां से आए हो...ओडिशा से? ओह भगवान जगन्नाथ की भूमि...लेकिन, अब, अगर आप कहते हैं कि आप ओडिशा से आए हैं, तो लोग तुरंत कहते हैं कि यह तो सीएम नवीन की भूमि है।"

01 Oct 2022 01:13AM,
by: Imran Khan