अगड़ी जाति से होने के कारण कटा दिग्विजय सिंह का पत्ता? जानें खड़गे के नाम पर कैसे लगी मुहर

feature-top
राजस्थान में उठे सियासी बवंडर के बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पल-पल स्थिति बदलती रही। अशोक गहलोत ने पहले तो सोनिया गांधी से माफी मांगी और फिर बाद में कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद इस लड़ाई में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सदैव अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह की एंट्री होती है। उन्होंने तो पार्टी मुख्यालय से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने के वास्ते पर्चे भी ले आए थे। नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। कहा गया कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक उनके प्रस्तावक बनेंगे। लेकिन, नामांकन के आखिरी दिन एक और नाम की एंट्री होती है। वह हैं गांधी परिवार के वफादार मल्लिकार्जुन खड़गे की।
feature-top