भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 लोकसभा चुनाव तक इस पद पर बने रह सकते हैं। जेपी नड्डा का अगल साल जनवरी में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक निरंतरता की भावना से उन्हें राज्य के प्रमुख विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी।

feature-top

सूत्रों ने कहा है कि नड्डा के तीन साल के कार्यकाल को खत्म होने से पहले बीजेपी संसदीय बोर्ड उनके विस्तार पर समर्थन कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की राज्य इकाइयों में संगठनात्म चुनाव अभी शुरू नहीं हुए हैं। इसलिए यह साफ संकेत है कि वह इस पद पर बने रहेंगे। पार्टी का नियम कहता है कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्म चुनाव हो जाने चाहिए।

feature-top