साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला में लैंडस्लाइड; 22 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

feature-top
साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला के लास तेजेरियस शहर में लैंडस्लाइड होने से 22 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं। यहां भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई घर तबाह हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लास तेजेरियस की 30 साल बाद सबसे बड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है। इसके पहले वर्गास शहर में 1999 में लैंडस्लाइड हुआ था जिसमें 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
feature-top