- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- यूके में PM पद के लिए दौड़, बोरिस जॉनसन ने ऋषि सुनक से "पार्टी बचाने के लिए" पीछे हटने को कहा: रिपोर्ट
यूके में PM पद के लिए दौड़, बोरिस जॉनसन ने ऋषि सुनक से "पार्टी बचाने के लिए" पीछे हटने को कहा: रिपोर्ट
ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ में ऋषि सुनक सबसे आगे हो सकते हैं, लेकिन बोरिस जॉनसन उनसे दौड़ से बाहर होने और लिज़ स्ट्रॉस की जगह उन्हें वापस आने देने का आग्रह कर रहे हैं. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व की दौड़ में ऋषि सुनक को हराने के बाद लिज़ ट्रस ने महज छह हफ्ते पहले जॉनसन की जगह ली थी. अब तार्किक रूप से पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक पीएम पद के लिए अगली पसंद हैं.
लेकिन बोरिस जॉनसन कंजरवेटिव सांसदों के सामने एक बड़ा मुद्दा उठा रहे हैं कि केवल वे ही पार्टी को दिसंबर 2024 में होने वाले चुनावों में हार का सामना करने से बचा सकते हैं. लंदन के द टेलीग्राफ में एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.
विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल, जिसके पास संसद में प्रचंड बहुमत है, की लोकप्रियता में कमी आने का हवाला देते हुए मध्यावधि चुनाव की मांग कर रहे हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि बोरिस जॉनसन ऋषि सुनक से पद की दौड़ से बाहर होने और बाद में वापसी करने के लिए दबाव डाल रहे हैं. पार्टी नेतृत्व का चुनाव अगले सप्ताह है, जिस पर शुक्रवार तक फैसला आने की उम्मीद है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
