जमीन के कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद पर चचेरे भाई ने किया कत्ल

feature-top

जांजगीर-चांपा जिले के डिपरीपारा में हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। 18 अक्टूबर को बालाराम गोंड (52 वर्ष) अपने घर से शाम 7 बजे निकला था, लेकिन इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। 2 दिन के बाद 20 अक्टूबर को देर शाम उसकी लाश झाड़ियों में मिली थी। घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की है।

ASP अनिल सोनी ने बताया कि गांव में उत्सव की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान कुछ युवकों को पास की झाड़ियों से तेज बदबू आ रही थी। उन्हें लगा कि शायद कोई जानवर मर गया होगा। उन्होंने पास जाकर देखा, तो वहां एक शख्स की लाश पड़ी हुई थी। लाश देखकर युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की पहचान बालाराम गोंड के रूप में हुई। लाश करीब 2 दिन पुरानी थी।


feature-top