सूडान में जातीय संघर्ष में 200 लोगों की मौत, 300 घायल

feature-top
सूडान में भूमि विवाद के बाद जातीय संघर्ष में मारे गए लोगों का आंकड़ा 150 से बढ़कर 200 हो गया है। हिंसा में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। हौसा समुदाय और गुट वाड अल माही के सदस्‍यों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर दोनों ओर से गोलियां चली और घरों को आग लगा दी गई।
feature-top