23 Oct 2022
लो फिर दीवाली आ ही गई। त्यौहार है तो दस्तूर है ,मुँह मीठा कराने का, मुँह के मीठा होने के लिए तो शक्करयुक्त मिठाइयों की भरमार है। सूखे मेवे, खोवा, पनीर, छेना,बेसन के इतने व्यंजन बाजार में उतारे है कि कौन सी मिठाई देने के लिए खरीदे सोचना पड़ जाता है। अगर नही सोचना है तो एक मिठाई है जिसे लेकर दिया जा सकता है और देने के बाद आगे देने का दायित्व भी सौपा जा सकता है। सोनपापड़ी
23 Oct 2022 03:01PM,by: Babuaa Desk
भारत का पाकिस्तान या पाकिस्तान का भारत का कोई भी खेल के मैच में रोमांच से ज्यादा तनाव रहता है। दोनो देश के खिलाड़ियों से ज्यादा दोनो देश के लोग अपनी टीम को हारते हुए नही देखना चाहते। आज मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान का टी20 विश्वकप में जो मैच हुआ वो रोलरकोस्टर से कम नही था। पहले अर्शदीप ने उम्मीद जगाई तो भारत दबाव बनाते दिखा उसके बाद शान मसूद(52) और इफ्तखार अहमद(51) ने तेज़ पारी खेली तो पलड़ा पाकिस्तान की तरफ झुकते दिखा। हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी पर ब्रेक लगाया लेकिन तब तक 158 रन का अच्छा खासा लक्ष्य भारत के सामने खड़ा हो गया था। जैसे पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई थी उससे ज्यादा भारत लुढ़का महज 31 रन पर चार शीर्ष बल्लेबाज राहुल, रोहित,सूर्यकुमार सहित अक्षर पटेल वापस हो गए थे। सांसे थमने लगी थी और संभावित हार आंख के सामने दिखने लगी थी। 10 ओवर के खत्म होने के बाद केवल 44 रन बने थे।विराट और हार्दिक ने 11 वे ओवर से जो रफ्तार पकड़ना शुरू किया तो दोनों ने 113 रन जोड़े जिसमे 40 रन हार्दिक के थे 73 रन विराट कोहली के थे। पिछले 3-4 सालों से विराट पर भरोसा कम ही रह गया था। यद्यपि पिछले कुछ महीनों से वे ठीक ठीक खेल रहे थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ी भारत के खिलाफ 120 % दम लगाकर खेलते है इस कारण दिल धक धक तो कर रहा था। आखरी 4 ओवर में 48 रन का पीछा करना आसान नही था लेकिन विराट ने बहुत समय के बाद बताया कि उनमें प्रेशर के बीच खेलने की ताकत अभी बाकी है। 53 बाल में 82 नाबाद रन की अद्भुत पारी ने देश सहित क्रिकेट प्रेमियों का शानदार मनोरंजन किया ।खासकर 19 वे ओवर में लगाये गए2 छक्के मैच के खूबसूरत शॉट थे। आखिरी ओवर तो मानो रोमांच का भी आखिर ओवर था। हार्दिक का आउट होने, छक्का पड़ना,, नो बॉल होना, नो बॉल में 3 रन दौड़ना, दिनेश कार्तिक का आउट होना, वाइड बाल , फिर अश्विन का जीत वाला रन लेना,सब कुछ जीत और हार के बीच घूमने वाला पेंडुलम बन गया था। कभी भारत की तरफ पलड़ा झुकता तो कभी पाकिस्तान की तरफ लेकिन अंततः जीत रोहित की भारतीय टीम के हिस्से में आई। शानदार मैच था, शानदार शुरुआत हुई तो शानदार ढंग से मैच खत्म हुआ। विराट ने बहुत दिन बाद विराट पारी खेली वो भी धुकधुकी बढ़ाने वाली, वैसे भी कोहली को खुद को पुनः स्थापित करने के लिए स्थापित टीम के खिलाफ ही खेल दिखाना था। आज वे 140 करोड़ देश वासियों को दीवाली का अग्रिम उपहार के रूप में नायाब पारी का तोहफा दिया है। देश के फटाके वाले खुश है कि दीवाली के लिए खरीदे गए फटाके तो आज काम आ गए है। दीवाली के लिए फिर खरीदी करनी पड़ेगी। आज की जीत से देश में त्यौहार का माहौल और खुशनुमा हो गया है। वजह विराट कोहली है। सवाल ये नहीं कि हम जीते सवाल ये है कि हम कैसे जीते?
23 Oct 2022 03:01PM,by: Babuaa Desk
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि जब भी कांग्रेस महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी, वह जहां भी संभव होगा, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे। पवार ने कहा, "भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, लेकिन इसके माध्यम से समाज में सद्भाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए, विभिन्न दलों के हम में से कुछ महाराष्ट्र में जहां भी संभव हो, मार्च में शामिल होंगे।"
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर टी20ई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी 20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में अपने पहले 30 रन बनाने के बाद, कोहली ने रोहित के 3,741 रनों की संख्या को पीछे छोड़ दिया। कोहली टी20 क्रिकेट में अपनी 102वीं पारी खेल रहे हैं।
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक को भाजपा के घृणा और कुशासन के प्रयोगों की प्रयोगशाला में बदलने की अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा, "हमारे राज्य के नेताओं के अथक प्रयासों से, कर्नाटक की समृद्ध संस्कृतियों और करोड़ों कन्नड़ लोगों के समर्थन के माध्यम से, वह दिन जल्द ही आएगा जब हम प्रेम के मार्ग के माध्यम से कर्नाटक की वास्तविक क्षमता को उजागर करेंगे ... सद्भाव," उन्होंने कहा।
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
असम कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल ने भाजपा और आरएसएस की आलोचना की और आरोप लगाया कि दोनों संगठन भारत के इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश कर रहे हैं। मंडल ने कहा, "[वे] अब देश का एक नकली इतिहास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हर कोई भारत का इतिहास जानता है। जब भाजपा-आरएसएस भारत के इतिहास को फिर से लिख रहे हैं, तो यह केवल एक इतिहास है [नफरत का]," मंडल ने कहा।
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा कि वे मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधाओं को "रेवडी" कहकर आम आदमी का अपमान न करें। पीएम मोदी द्वारा "रेवड़ी" या मुफ्त की राजनीतिक संस्कृति की आलोचना करने वाली एक रिपोर्ट को ट्वीट करते हुए, केजरीवाल ने कहा, "लोग मुद्रास्फीति के कारण काफी चिंतित हैं। उन्हें मुफ्त शिक्षा, उपचार, दवाएं और बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए?" सुविधाओं को 'रेवड़ी' कहकर आम आदमी का अपमान न करें: केजरीवाल
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कथित तौर पर 14 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा करेंगे। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राउन प्रिंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं और यह एक दिवसीय यात्रा होगी। पिछले हफ्ते, सऊदी ऊर्जा मंत्री अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान ने भारत का दौरा किया। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान नवंबर में भारत आएंगे
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवाली से पहले अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला की पूजा की l मोदी दीपोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे, इस दौरान दिवाली मनाने के लिए करीब 18 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया l अयोध्या में राम जन्मभूमि पर पीएम मोदी ने की रामलला की पूजा
23 Oct 2022 12:55PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



