कर्मचारियों को 5500 करोड़ रु के लाभ से दूर रखा':पूर्व मंत्री केदार

feature-top

भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने छ्त्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि, दिवाली का पर्व आ गया है और राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से कर्मचारियों में नाराजगी है, वे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार को अपने अफसरों की चिंता नहीं है। आखिर बिना वेतन के अपनी दिवाली कैसे मनाएं?।

दरअसल, शनिवार देर शाम को केदार कश्यप ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, देश के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के लिए सभी तरफ उत्साह का माहौल है। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। त्योहार के समय वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट आ पड़ा है।

तीन साल का महंगाई भत्ता रोका लेकिन इससे अब राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। उन्होंने कहा कि, सरकार जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में डाल दें, ताकि सभी लोग खुशी-खुशी दिवाली का त्योहार मना सकें। केदार ने कहा है कि, सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को लगभग 5500 करोड़ रुपए के लाभ से वंचित किया है। सालों से कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरफ से घोषित महंगाई भत्ता नहीं दिया गया।


feature-top