कालीचरण महराज बोले -जो कहा उस पर अफसोस नहीं

feature-top

शुक्रवार को कालीचरण रायपुर पहुंचा। पिछले साल महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में अदालत में पेशी हुई। रायपुर कोर्ट की तरफ से उन्हें पेश होने का आदेश दिया गया था। रायपुर में कालीचरण पर महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की वजह से राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान भी कालीचरण के तेवर नहीं बदले।

रायपुर कोर्ट ने कालीचरण मामले की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी। अब कालीचरण के वकीलों को 11 नवंबर की तारीख मिली है। कालीचरण को CJM भूपेंद्र वासनीकर की अदालत में पेश किया गया था। शहर के टिकरापारा थाने में कालीचरण के खिलाफ निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी करने पर FIR दर्ज करवाई थी।


feature-top