सरकार बारदाना की कर रही हैं व्यवस्था

feature-top

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 110 लाख टन धान खरीदी के लिए 5.50 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है। धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार की नई बारदाना नीति अनुसार 50.50 के अनुपात में नए और पुराने बारदाने में खरीदी की जाएगी। अभी तक दो लाख 37 हजार गठान का इंडेट जारी किया गया है, जिसके विरुद्ध एक लाख 45 हजार गठान राज्य को प्राप्त हो चुके हैं।

48 हजार गठान नये जूट बारदाने गत वर्ष के उपलब्ध हैं। शेष बारदानों की व्यवस्था भी की जा रही है। धान खरीदी के लिए प्रदेश के करीब 25 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 110 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। अब तक 95 हजार नए किसानों ने पंजीयन करा लिया है।


feature-top