छत्तीसगढ़ में कुल 2,497 केंद्राें से होनी है धान की खरीदी

feature-top

प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदी की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को प्रदेश के 765 धान खरीदी केंद्रों में हुआ ट्रायल रन (पूर्व परीक्षण) सफल रहा। इसके साथ ही एक नवंबर को धान खरीदी के लिए 2800 क्विंटल धान का टोकन भी काटा गया।

अधिकारियों के मुताबिक धान खरीदी केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार फड़, कांटाबाट, कंप्यूटर और आर्द्रतामापी यंत्र पहुंचा दिए गए हैं। पूर्व परीक्षण में धान की आद्रता मापी गई है। इसके अलावा यहां किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था रखी है। ड्रेनेज, तारपोलिन के अलावा किसानों की सुविधा के लिए यहां बैनर और पोस्टर भी लगा दिए हैं। धान खरीदी के साफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत के कारण एक दिन पहले धान की खरीदी का पूर्व परीक्षण नहीं हो पाया था।


feature-top