सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर पीएम मोदी बोले- भ्रष्ट व्यक्ति, संस्था को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, भ्रष्ट व्यक्ति या संस्था को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 31 अक्तूबर से शुरू हो रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर अपने संदेश में, मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार न केवल आम नागरिक को अधिकारों से वंचित करता है, बल्कि देश की प्रगति को बाधित करने के अलावा उसकी सामूहिक शक्ति को भी प्रभावित करता है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग 6 नवंबर तक जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इसकी थीम ‘एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ है। पीएम मोदी ने संस्कृत की एक कहावत का हवाला देते हुए कहा, जिन परिस्थितियों से भ्रष्टाचार पनपता है, उन पर हमला करना जरूरी है।

बीते आठ वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर देश आगे बढ़ रहा है, जहां यह संदेश स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह देश में विश्वास का माहौल बना है जिसमें आज हर ईमानदार व्यक्ति अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी प्रक्रिया और व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है। तकनीक और सुधारों के माध्यम से व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है ताकि न केवल आज बल्कि भविष्य में भी किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार की गुंजाइश न रहे और नागरिकों के हितों की रक्षा हो सके।


feature-top