आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

feature-top

देश में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को घटित होगा. चंद्रोदय के समय ग्रहण भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा . पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई है. मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ ग्रहण की आंशिक और पूर्णावस्था का आरम्भ भारत के किसी भी स्थान से दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह घटना भारत में चंद्रोदय के पहले ही प्रारम्भ हो चुकी होगी.’’ भारत में चंद्र ग्रहण शाम 5.32 से 6.18 के बीच दिखेगा. जानकारी के मुताबिक, चंद्र ग्रहण 2.21 पर शुरू होगा और 6.18 पर खत्म हो जाएगा.

इसमें कहा गया है कि चंद्र ग्रहण की पूर्णावस्था और आंशिक अवस्था दोनों ही का अंत देश के पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा. देश के बाकी हिस्सों से आंशिक अवस्था का केवल अंत ही दिखाई देगा. मंत्रालय ने बताया कि भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण आठ नवंबर को होगा . चंद्र ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के क्षेत्रों में दिखाई देगा.


feature-top