08 Nov 2022

Generic placeholder image

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कहल रही बैठक खत्म हो गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 लोगों के नाम चुनाव समिति को दिए गए। इस बैठक में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 14 दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई है। इसमें स्वर्गीय मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम भी शामिल है जो सबसे आगे है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि 15 तारीख को नामों पर फिर से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी और उस दिन प्रत्याशी का नाम पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा प्रदेश इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। भानूप्रतापपुर विधानसभा में जो उपचुनाव होने वाला है उसके बारे में बैठक आयोजित की गई जिसमें 14 नाम आए हैं और इन सभी 14 नामों में से पीएल पुनिया जी को सौंप दिया है और हाईकमान को अधिकृत किया है उसमें वे निर्णय लें।

08 Nov 2022 10:26AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दुर्ग जिले के रुदा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 12 साल के समीर के हत्यारे कोई और नहीं पड़ोस के दंपति निकले। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। आज इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।।। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम रुदा निवासी समीर साहू पिता खिलेश्वर साहू (12) 23 अक्टूबर की शाम से खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा था। देर शाम तक घर वालों ने उसकी खोज की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । 24 अक्टूबर की सुबह नदी के किनारे खेत के मेड़ के पास समीर का शव मिला था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ में लिया।

08 Nov 2022 08:05AM,
by: Imran Khan