महाराष्ट्र में कांग्रेस-उद्धव की बड़ी तैयारी, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल संग दिखेंगे आदित्य ठाकरे

feature-top

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आदित्य ठाकरे के शामिल होने की उम्मीद है। उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के एक नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश किया।

शिवसेना नेता सचिन अहीर ने कहा कि आदित्य ठाकरे मराठवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और कांग्रेस की यह यात्रा भी इसी क्षेत्र से होकर गुजरेगी। सचिन अहीर ने कहा कि आदित्य ठाकरे के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।


feature-top