माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद एलन मस्क दुनियाभर में अपने हजारों कर्मचारियों के लिए अराजकता और आपदा का विषय बनते जा रहे हैं. नए बॉस ट्विटर के कर्मचारियों पर काम को लेकर लगातार दबाव बनाए हुए हैं. कर्मचारी इतने प्रेशर में हैं कि शायद सोना और खाना तक वक्त नहीं कर पा रहे. ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह तस्वीर ट्विटर के ऑफिस की बताई जा रही है. इस तस्वीर में एक महिला कर्मचारी ऑफिस की फर्श पर ही स्लिपिंग मैट्स बिछाकर सोती हुई दिख रही हैं.

feature-top

एवन नाम के ट्विटर कर्मचारी ने यह तस्वीर पोस्ट की है. इसमें बताया गया कि वर्क लोड की वजह से कर्मचारी कंपनी में ही सो रहे हैं. इस वायरल तस्वीर से यही लग रहा है कि काम पूरा करने के लिए कर्मचारी काम के प्रेशर में ऑफिस के फर्श को ही अपना बिस्तर समझकर सो रहे हैं

feature-top