कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका मिला है। कांग्रेस के राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोविनदास कोंथूजाम ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है। इनके सदस्यता ग्रहण के समय मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह, संबित पात्रा और राजकुमार राजन सिंह और राज्यसभा सदस्य व पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की उपस्थिति रही।
02 Aug 2021 01:09AM,by: Anurag patel
रविवार को सुबह राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन के कमी को लेकर ट्वीट किया है कि 'जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गयी।' इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी के ट्वीट को अटैच करते हुए कहा कि 'भारत में जुलाई महीने में 13 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। इस महीने इसमें और तेजी आने वाली है। इस उपलब्धि के लिए हमें अपने स्वास्थ्यकर्मियों पर गर्व है। अब तो उन पर और देश पर आपको भी गर्व होना चाहिए।'
01 Aug 2021 02:28PM,by: Anurag patel
भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक में मैच जीत कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने चीन की हे बिंगजियाओ को 21-13, 21-15 से मात दिया है। सिंधू ओलिंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। टोक्यो ओलंपिक : बैडमिंटन में पीवी सिंधु को मिला कांस्य पदक
01 Aug 2021 02:00PM,by: Anurag patel
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना के वैक्सीन को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि "जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गयी।" उन्होंने कोरोना वैक्सीन की किल्लत से जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है। 2 जुलाई को राहुल गांधी ने ऐसा ही एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।' जुलाई चला गया है, वैक्सीन की कमी नहीं गयी : राहुल गांधी
01 Aug 2021 07:23AM,by: Anurag patel
आज से आम लोगों के लिए राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम कॉम्प्लेक्स को खोल दिया जाएगा। इसके अंदर एक बार में अधिकतम 50 लोग जाने की अनुमति होगी। विज़िटर्स सुबह 9:30 से 11 बजे, 11:30 से-1 बजे, 1:30 -3 बजे और 3:30 से 5 बजे तक घूम सकेंगे। शनिवार और रविवार को लोग तीन स्लॉट में सुबह 10.30-11.30 बजे, दोपहर 12.30-13.30 बजे और दोपहर 14.30-15.30 बजे तक घूम सकेंगे। इन दिनों अधिकतम 25 लोग ही जा सकेंगे। स्लॉट बुक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते है।
01 Aug 2021 04:53AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






