टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है.अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में नया पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड पर निशाना साधा है. अवनि ने कुल 249.6 का स्कोर बनाया जो की पैरालिंपिक खेलों का नया रिकॉर्ड है. चीन की सी झांग ने इस इवेंट का सिल्वर मेडल जबकि यूक्रेन की इरीना स्खेतनिक ने कांस्य पदक अपने नाम किया.
30 Aug 2021 03:21AM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अभी राज्य के कई क्षेत्रों में अल्पवृष्टि और अनावृष्टि के चलते सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छत्तीसगढ़ की सरकार विपदा की हर घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है । जिन किसान भाइयों ने अभी खरीफ सीजन में धान, कोदो -कुटकी ,अरहर की बुवाई की है, यदि वर्षा के अभाव में उनकी फसल खराब हो जाती है। चाहे उत्पादन हो अथवा न हो, उन्हें सरकार प्रति एकड़ 9000 रुपये की सहायता देगी । उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत सूखा प्रभावित किसानों को भी गिरदावरी सर्वे के आधार पर प्रति एकड़ 9000 रुपये के मान से मदद दी जाएगी ।
29 Aug 2021 04:19PM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज शाम हुई इस मुलाकात में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को अगली बार बस्तर आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का महत्व हर युग में रहा है। यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुल कर रहते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक, ऐतिहासिक और पौराणिक काल में महत्ता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गुजरात से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्टैचू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भी प्रतिनिधिमंडल का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
29 Aug 2021 04:19PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






