भारत में ट्विटर ब्लू की शुरुआत जल्द होने जा रही है। खबर है कि प्लेटफॉर्म भारतीय यूजर्स से इसके लिए हर महीने 719 रुपये वसूल सकता है। हालांकि, आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कुछ यूजर्स के पास सब्सक्रिप्शन के लिए संदेश आने लगे हैं। कंपनी ने बुधवार को अमेरिका, ब्रिटेन और कुछ अन्य देशों में ट्विटर ब्लू की शुरुआत कर दी है।
11 Nov 2022 02:07AM,by: Imran Khan
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि प्रदेश कीे खराब और जर्जर सड़को की मरम्मत तथा नवीनीकरण का कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण करें। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सड़क का वर्क प्लान तैयार करें और सड़कों के संधारण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। गृह मंत्री श्री साहू आज यहां विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री साहू ने सड़को के निर्माण के साथ-साथ मरम्मत और नवीनीकरण कार्यो में तेजी लाने के लिए मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को सप्ताह में 4 से 5 दिन फील्ड में निरीक्षण कर मॉनीर्टिग करने के निर्देश दिए। उन्होंने ए.डी.बी. के अंतर्गत बनने वाली सड़कें जो घनी आबादी से गुजरती है, वहां बाई पास रोड निर्मित कराने कहा। शहरी क्षेत्रों के ज्यादातर सड़के वाटर लॉगिंग के कारण खराब हुई है, इन सड़को के किनारे नाली निर्माण किया जाए और जहां नाली चोक हो उसे साफ कराया जाए। उन्होंने कहा कि रोड संधारण कार्य व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए। बैठक में गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 5 हजार किलोमीटर की सड़क सामान्य स्थिति में है। 5 हजार 92 किलोमीटर सड़क पर छोटे-मोटे पेच वर्क की आवश्यकता है। 4700 किलोमीटर की सड़के जो थोड़ी खराब की स्थिति में है, उसमे पेच वर्क कर ठीक किए जा रहें हैं। केवल 433 किलोमीटर की सड़के जो ज्यादा खराब है। इन सड़कों का नवीनीकरण किये जाने की आवश्यकता है। गृह मंत्री श्री साहू ने उस दौरान सड़को की गुणवत्ता की जांच के लिए पांच चलित प्रयोगशाला वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना की। ये चलित प्रयोगशाला वाहन सभी पांच संभागों में भेजी गई हैं। इन चलित प्रयोगशालाओं से निर्माणधीन सड़कों मेें इनपैक्ट वैल्यू टैक्स, डामर की जांच, ग्रेडेशन, फील्ड डेनसिटी आदि की जांच हो सकेगी। इसके अलावा इन प्रयोगशालाओं से दूर-दराज अंचलों में सड़कों की गुणवत्ता पर निगरानी रखने में मद्द मिलेगी।
11 Nov 2022 02:06AM,by: Imran Khan
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। वे रायपुर रायपुर पहुंचेंगी। यहां से उन्हें सड़क मार्ग से बिलासपुर जाना है। भाजपा ने बिलासपुर के नेहरु चौक पर महतारी हुंकार रैली नाम से बड़ी जनसभा का आयोजन किया है। स्मृति उसकी मुख्य वक्ता होंगी।
11 Nov 2022 02:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






