जापान की वाहन निर्माता कंपनी निसान भारत में अपने चुनिंदा मॉडल को ही सेल करती है। लेकिन यह दुनिया भर में अपनी स्पोर्ट्स कारों के लिए भी प्रसिद्व है।आपको याद होगा कि सितंबर 2020 में निसान ने अपनी 7th जेनरेशन Z sports car के प्रोटोटाइप मॉडल को पेश किया था। जिसके बाद अब 2021 Z कार के लॉन्च की पुष्टि कर दी गई है। कंपनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी की गई पोस्ट के मुताबिक इस न्यू-जेनरेशन निसान जेड को 17 अगस्त 2021 को लॉन्च किया जाएगा। जिसे 400Z नाम दिया जा सकता है।
14 Jun 2021 03:30PM,by: Imran Khan
दिल्ली हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका का जवाब देने में विफल होने पर चुनाव आयोग को 13 जून को कानूनी नोटिस दिया गया है। चुनाव आयोग को जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, ऐसा न करने पर याचिकाकर्ता सी राजशेखरन इसके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं।
14 Jun 2021 03:11PM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार जुलाई के मध्य में संसद के मानसून सत्र का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र जुलाई में शुरू होगा। वहीं संसदीय समितियों का कामकाज 16 जून से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि संसद में 40 से अधिक विधेयकों और पांच अध्यादेशों के लंबित होने के साथ, नरेंद्र मोदी सरकार का विधायी एजेंडा मानसून सत्र के लिए व्यस्त होना तय है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी। इनमें प्रमुख हवाई अड्डों को नामित करने के लिए एक विधेयक,माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रस्तावित कानून,बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करना, और एक अंतरराज्यीय नदी जल विवाद निवारण समिति की स्थापना शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र जुलाई में, पेश हो सकते हैं कई अहम विधेयक
14 Jun 2021 01:32PM,by: Imran Khan
कोरोना रोगियों में ब्लैक फंगस के बाद एक और बड़ा खतरा लांग कोविड का बढ़ रहा है।ब्रिटेन में हुए ताजा अध्ययन बताते हैं कि कोरोना से संक्रमित करीब दस फीसदी लोगों को लंबे समय तक समस्या रह सकती है। लांग कोविड का मतलब यह है कि कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक कोरोना का दुष्प्रभाव जारी रहना।
14 Jun 2021 01:09PM,by: Imran Khan
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से आने वाले दिनों में स्मार्ट टीवी की कीमत में इजाफा हो सकता है। Thomson TV India के एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंस और SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि स्मार्ट टीवी के निर्माण का 70 फीसदी कच्चा माल अन्य देशों से भारत आयात किया जाता है। बता दें कि स्मार्ट टीवी के ऑपरेटिंग कॉस्ट में लॉजिस्टिक्स एक एक बड़ा योगदान है। स्मार्ट टीवी खरीदना होगा महंगा
14 Jun 2021 12:31PM,by: Imran Khan
कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) की स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश ने भारत के साथ अपनी सीमाएँ बंद रखने की अवधि बढ़ा दी। ये खबर तब सामने आई है जब सीमावर्ती क्षेत्रों के पड़ोसी जिलों में कोविड -19 मामले धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। बांग्लादेश अभी कुछ और दिन बंद रखेगा भारत के साथ अपनी सीमाएं
14 Jun 2021 12:02PM,by: Imran Khan
रायपुर के सरस्वती नगर इलाके में एक मकान में चोरी हो गई। रविवार को इस मामले में FIR दर्ज कर थाने की टीम ने जांच शुरू कर दी है। खास बात ये है कि जिस अंदाज में ये चोरी हुई उसे देखकर पुलिस को शक है कि चोर को सबकुछ पहले से पता था। इस चोरी में लॉक कमरे का ताला तोड़ा नहीं खोला गया है वो भी उसी चाबी से जो कमरे के बाहर छुपाई गई थी। कमरा खोलकर चोर ने अंदर का सामान पार किया और वहीं चाबी छुपाकर भाग गया। एयरटेल कंपनी में काम करने वाले युवक नोहर देवांगन ने इस मामले की शिकायत की है। चोर को पता था चाबी कहां है?अब पुलिस को शातिर चोर की तलाश
14 Jun 2021 11:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









