महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने 2014 से 2019 के बीच गठबंधन में रहते हुए उनकी पार्टी का सफाया करने का प्रयास किया था। शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने के बाद ही राऊत ने ये टिप्पणी की है। जलगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राऊत ने कहा कि गठबंधन में शिवसेना के साथ बीजेपी ने गुलामों जैसा बर्ताव किया। राऊत ने कहा,बीजेपी को हमारे सहयोग से जो सत्ता मिली थी उसी का इस्तेमाल करके हमारी पार्टी का सफाया करने के प्रयास किए गए. बीजेपी ने शिवसेना के साथ 'गुलामों' जैसा बर्ताव किया: संजय राऊत
13 Jun 2021 11:37AM,by: Imran Khan
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा दिए हैं। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)में शामिल होने के बाद पार्टी में बचे G22 नेताओं में शामिल सिब्बल ने कहा है कि देश में राजनीतिक विकल्प की कमी है, देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है।उन्होंने पार्टी में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा,'भारत को पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है लेकिन पार्टी को यह दिखाने की जरूरत है कि वह सक्रिय है और सार्थक रूप से काम करने की इच्छुक है।
13 Jun 2021 11:37AM,by: Imran Khan
टाटीबंध चौक पर फ्लाईओवर अब दिसंबर नहीं अगले साल जून में बनकर तैयार होगा। पहले कोरोना के कारण काम बंद करना पड़ा फिर प्रोजेक्ट इंचार्ज बदल गए। इससे प्रोजेक्ट अटक गया।अब इसे पूरा करने की समय सीमा भी छह माह बढ़ा दी गई है।फ्लाईओवर बनने तक यानी पूरे एक साल चौराहे से गुजरने वाले आधा- आधा घंटे जाम में फंसेंगे। अभी मानसून की शुरुआती बारिश में ही चौराहे के चारों ओर सड़क आधे से पौन फुट के गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की वजह से चौक पार करना और मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत भिलाई से आने और यहां से उस ओर जाने में हो रही है। टाटीबंध फ्लाईओवर अगले साल जून में बनेगा
13 Jun 2021 10:29AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







