Imran Khan

Generic placeholder image

भारत इन दिनों कोरोना संकट से जूझ रहा है।।संकट की इस घड़ी में दूसरे देशों से काफी मदद मिल रही है। विदेशों से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर जैसे मेडिकल उपकरणों और जीवन रक्षक दवाइयों का आने का सिलसिला आज भी जारी है। संकट की इस घड़ी में दूसरे देश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी दिलेरी दिखाई है। इसमें भारतीय-अमेरिकी नागरिक सबसे आगे हैं। अमेरिका में भारतीय मूल के लोग कोविड संकट में फंसे अपने देश के लिए सहायता पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हो रहे हैं। भारतीय अमेरिकी नागरिकों के संगठन अमेरिकी प्रशासन पर सहायता के लिए दबाव बना रहे हैं। बिजनेस जगत से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा सहायता भेजने की कोशिश हो रही है। वहीं, बड़ी संख्या में डॉक्टर ऑनलाइन परामर्श में भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

16 May 2021 02:50AM,
by: Imran Khan