गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक,आज तड़के 3:37 बजे भूकंप के झटके से राजकोट के दक्षिणी इलाके में धरती कांपी,भूकंप के इन झटकों से अभी तक किसी तरह के जान- माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
17 May 2021 02:29AM,by: Imran Khan
कोरोना संक्रमण के शिकार मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2- डीजी आज से मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार सुबह एंटी कोविड दवा के पहले बैच को जारी करेंगे। इसके बाद दिल्ली में इस दवा की दस हजार खुराक उपलब्ध हो जाएगी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह दवा मील का पत्थर साबित हो सकती है।
17 May 2021 02:29AM,by: Imran Khan
कोरोना काल की दिक्कतों के बीच मौसम विभाग ने किसानों को एक राहत भरी खबर दी है। बताया गया कि इस बार मानसून 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। अगर सब सामान्य रहा तो मानसूनी बादल 21 जून तक पूरे प्रदेश को ढक चुके होंगे। मानसून के समय से आने से खेती संबंधी कामों में तेजी आएगी।
16 May 2021 11:30AM,by: Imran Khan
कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर कोरोना संक्रमण के सही आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है। दरअसल पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात सरकार कोरोना के असल आंकड़े छिपाकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ राज्य सरकारों के साथ मिलीभगत कर रही है और कोरोना से मरने वालों की संख्या का सही आंकड़ा नहीं पेश किया जा रहा है।
16 May 2021 10:36AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




