रायपुर - रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज नया रायपुर में होने जा रहा है । जिसको लेकर कडा इंतेज़ाम किया गया है। होटल के आसपास आम नागरिकों को प्रवेश प्रतिबंधित है,कोरोना के मद्देनजर सावधानीवश सचिन, सहवाग, लारा जैसे दिग्गज खिलाडिय़ों के ठहरने की जगहों पर आम नागरिकों का आना-जाना लगभग एक माह तक पूर्णरूप से प्रतिबंधित है। खिलाडिय़ों व अंपायर के लिए नवा रायपुर के मेफेयर होटल एवं लेक रिसॉर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिनकी सुरक्षा प्रशासन ने कडा इंतेजाम कर रखा है ।वही इनकी सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मियों विषम परिस्थितियाँ मे डयूटी करने मुस्तैदी से डटे पुलिसकर्मी । कडी धूप के कारण विषम परिस्थितियों मे सड़कों पर ड्यूटी करने के दौरान पुलिसकर्मियों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। शहर का तापमान फरवरी - मार्च मे अप्रेल - मई की तपीश का अहसास दिला रहा है ,आने वाले दिनों में यह और भी बढऩे वाला है। ऐसे मे पुलिसकर्मियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दोपहर की कड़ी धूप में सड़क पर खड़े रहने से इससे उनके बीमार पडऩे का खतरा बढ़ गया है और इन्हे डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है। पुलिस के आला अफसरों को भी यह बात सता रही है। डियुटी मे तैनात टीआई दिनेश गायकवाड़ ने बताया कि वीआइपी सुरक्षा के साथ गर्मी भी चैलेंज है। इसके चलते जहां पर भी पुलिसकर्मिय ड्यूटी कर रहे है, वहां बैठने के लिए भी साधन जुटाने की आवश्यता नजर आ रही हैं।इसको लेकर आला अधिकारियो को अवगत कराया गया है , इसके साथ ही उन्हें ओआरएस का घोल और दूसरे खाद्य पदार्थ मुहय्या कराया जा रहा है, ताकि ड्यूटी के दौरान खुद को हाइड्रेट रख सकें।
04 Mar 2021 05:28AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के दुर्ग विधायक अरुण वोरा और खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह समेत 267 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रायपुर में 88 पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4 मौतें हुई हैं।वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में बीते दो दिन में 11 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
04 Mar 2021 04:02AM,by: Imran Khan
भारत और इंग्लैंड के बीच आज गुरुवार से आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पिच पर सवाल उठाने वालों को बुधवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हम 3 दिन में टेस्ट हार गए थे। तब किसी ने कुछ नहीं बोला था। लोग कह रहे थे हमारे बल्लेबाजों ने बेकार खेला और अब पिच पर सवाल उठा रहे हैं। कोहली ने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोग बॉल और पिच पर इतना फोकस क्यों कर रहे हैं। पिच पर सवाल उठाने वालों को जवाब - विराट कोहली
04 Mar 2021 03:24AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








