प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत को आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा, शोध और कौशल विकास के महत्व को लेकर देश को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश के युवा को आत्मविश्वास की जरूरत है। देश के युवा को आत्मविश्वास की जरूरत - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
03 Mar 2021 08:32AM,by: Imran Khan
JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह ने शासकीय सेवा में नियुक्ति का मामला उठाया। विधायक ने रजिस्टर्ड मेडिकल UG और PG उपाधि धारकों को शासकीय सेवा में नियुक्ति को लेकर मंत्री से सवाल किया। धर्मजीत सिंह ने पूछा- प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के UG और PG की उपाधि प्राप्त कितने छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया? कितने छात्रों ने छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन कराया? क्या रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स की शासकीय चिकित्सालयों के लिए नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। कितने पदों पर और उसके विरुद्ध कितने लोगों ने कार्यभार ग्रहण किया? इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी।
03 Mar 2021 08:10AM,by: Imran Khan
रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक ने टैक्स चोरी के मामले में छापामार कार्रवाई को लेकर मंत्री से सवाल किया। कुलदीप जुनेजा ने पूछा कि 2020-21 में वाणिज्य कर विभाग द्वारा टैक्स चोरी को रोकने के लिए कितने स्थानों पर छापा मारा गया ? इस छापे से कितनी कर चोरी पकड़ी गई? कितने छापे शिकायत के आधार पर और कितने विभाग द्वारा स्वत: डाले गए?
03 Mar 2021 07:35AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने वाले पीड़िता के पिता की गोली मार हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नामज़द अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया है और सरकार ने सभी छह अभियुक्तों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना के बारे में बताया, "खेत में काम कर रहे किसान को कुछ लोगों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। साल 2018 में मृतक ने अभियुक्तों के ख़िलाफ़ छेड़छाड़ की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कराया था। जिसमें एक अभियुक्त को जेल भी हुई थी। "पीड़ित लड़की की तहरीर के आधार पर चार लोगों के ख़िलाफ़ नामज़द एफ़आईआर दर्ज की गई है, ललित शर्मा नाम के एक अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ़्तारी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अभियुक्तों के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी एनएसए के तहत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
03 Mar 2021 06:40AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









