Imran Khan

Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। इसके साथ ही एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। सभी लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के मालदा में रैली की। यहां उन्होंने जमकर ममता सरकार पर निशाना साध। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा।इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।

02 Mar 2021 12:29PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

हिंदू मान्यता में हर दिन के हिसाब से लोग अपने देवी और आराध्यो की पूजा भक्ति आदि करते हैं मंगलवार का दिन विशेषता भगवान हनुमान जी के लिए होता है इस दिन हनुमान जी जिन्हें संकट मोचन अन्य कई नामों से बुलाया जाता है। उनकी पूजा- अर्चना की जाती है इस दिन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन जो भक्तजन भगवान हनुमान जी की कृपा प्राप्त करता है उसे शनि महाराज की साढ़ेसाती और अढैय्या दशा अंतर्दशा में कष्ट कम करने के लिए मंगलवार और शनिवार को चोला चढ़ाया जाता है।इस दिन भगवान हनुमान जी को उनके सभी भक्त जनों द्वारा लाल सिंदूरी चोला अर्पण किया जाता है अर्थात उनके पूरे शरीर पर सिंदूर लगाया जाता है । पर क्या आपने कभी सोचा है कि उन्हें यह लाल सिंदूरी चोला मंगलवार और शनिवार के दिन ही क्यों चढ़ाया जाता है इसके पीछे कई पौराणिक कथा है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे पंडितों की माने तो हनुमान जी अष्ट सिद्धि नौ-निधि के दाता होने के साथ ही भक्तों की संकटों से रक्षा भी करते हैं, अत: उन्हें खुश करने के लिए सिंदूरी चोला चढ़ाया जाता है।

02 Mar 2021 07:29AM,
by: Imran Khan