रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट को अत्यंत निराशाजनक व इच्छाशक्ति की कमी बताते हुए कागजों का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए तोगड़िया बड़े - बड़े आंकड़े दिखाकर बाजीगरी दिखाई लेकिन यह बताना भूल गए की योजनाओं के लिए जारी राशि किस विभाग किस मद से व्यय होगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा बजट में इच्छाशक्ति की कमी
02 Mar 2021 02:34AM,by: Imran Khan
रायपुर- आरक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर आयी है। प्रदेश में कांस्टेबल के 2259 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। जिसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्ण हो जाने के बाद अब परिणाम जारी कर दिया गया है आज छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती का परिणाम जारी हो गया है।करीब तीन साल के बाद कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण होने जा रही है। साल 2018 में 2259 पदों पर वैकेंसी निकली थी, जिसके लिए 1,27,402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध है। शुक्रवार को जिलों में फिजिकल टेस्ट खत्म हुछा था। फिजिकल टेस्ट के 48 घंटे बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
01 Mar 2021 03:29PM,by: Imran Khan
रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार में लगी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों को रोजगार दिलाना और स्वरोजगार से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में भी ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटक द्वारा पांच लाख से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक माल से भी अधिक भीड़ होना, प्रदर्शनी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ना ऐसे आयोजनों के सफलता का प्रमाण है। स्वदेशी को बढ़ावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन संबंधी की जो गतिविधियां संचालित की जा रही है, वह सराहनीय है इसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी और प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा सहित उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने भी अपने-अपने संबोधन में राज्य में संचालित सभी महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति तीज-त्योहारों, और परम्परा को संजोकर रखने का जो कार्य किया है। इस अवसर पर ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी स्व सहायता समूह महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
01 Mar 2021 01:48PM,by: Imran Khan
बिलासपुर - छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले शहर बिलासपुर से आज से हवाई उड़ाने शुरू हो रही हैं, बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा के शुभारम्भ कार्यक्रम शुरू हो गया है, सीएम भूपेश बघेल कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े, साथ ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इस दौरान से सीएम ने कहा कि सभी के प्रयास से आज से बिलासपुर से हवाई सेवा की शुरूआत हो रही है। इस दौरान सीएम ने सभी को बधाई दी, उन्होंने कहा कि अब रायपुर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की आवश्यकता है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सहित अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ें हैं। इनके अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासा एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं, वे हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रत्यक्ष शामिल हो रहे हैं। उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सहित अन्य नेता भी मौजूद हैं। एलायंस एयर की पहली फ्लाईट बिलासा एयरपोर्ट पहुंच गई है ये फ्लाईट दिल्ली से जबलपुर होकर बिलासपुर पहुंची है। जो कि बिलासपुर से प्रयागराज होकर दिल्ली जाएगी, आज यहां वाटर कैनन से फ्लाईट का स्वागत किया गया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सहित अन्य मंत्री भी कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ें हैं। इनके अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासा एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं, वे हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रत्यक्ष शामिल हो रहे हैं, उनके अलावा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सहित अन्य नेता भी मौजूद हैं। एलायंस एयर की पहली फ्लाईट बिलासा एयरपोर्ट पहुंच गई है। ये फ्लाईट दिल्ली से जबलपुर होकर बिलासपुर पहुंची है। जो कि बिलासपुर से प्रयागराज होकर दिल्ली जाएगी, आज यहां वाटर कैनन से फ्लाईट का स्वागत किया गया।
01 Mar 2021 12:00PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





