रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया। मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने बजट में गांव,गरीब, किसान के विकास पर जोर दिया है। वहीं राज्य की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी न्याय योजना के लिए पांच हजार सात सौ तीन करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कविता ट्वीट किया।सीएम ने लिखा कि उन गढ्ढों को भरना बाकी है,उन अंधेरों को हरना बाकी है। भरेंगे वो सब गढ्ढे, उन्हीं पर राह बनाएँगे। हरेंगे वो सब अंधेरे, वहीं पर दीपक जलाएँगे। वहीं बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा - वक़्त कितना भी मुश्किल हो, रफ़्तार नहीं थमने देंगे। चुनौतियां लाख हों, छत्तीसगढ़ को नहीं रुकने देंगे। आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़, गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़।
01 Mar 2021 08:53AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री ने राम वन गमन परिपथ के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। पर्यटन के क्षेत्र में सीएम ने हसदेव बांगो और सतरेंगा को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की है। सीएम सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए बजट पेश किया।
01 Mar 2021 08:21AM,by: Imran Khan
रायपुर- छत्तीसगढ़ बजट 2021-22 में स्वच्छता दीदियों के मानदेय को बढ़ाकर 5 हजार से 6 हजार कर दिया गया है। इसके अलावा पत्रकारों की आकस्मिक मृत्यु की सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया है, तृतीय लिंग के लिए 76 लाख की लागत से पुनर्वास केंद्र बनाए जाएंगे। CM भूपेश बघेल ने सदन में बजट भाषण में कहा कि "मोर ज़मीन मोर मकान"के लिए 457 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
01 Mar 2021 08:08AM,by: Imran Khan
CM भूपेश बघेल का सदन में कहा कि गुजरा साल कोरोना की वजह से संकट और चुनौती भरा रहा है,मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने कोरोना के काल में मनरेगा के तहत मजदूरी देने में कीर्तिमान स्थापित किया है।जिसकी हमे सराहना भी मिली है। सीएम ने कहा कि हमने गोबर को गोधन बनाने की दिशा में "गोधन न्याय योजना* की शुरूआत की है। हमारी इस पहल को भारत सरकार और अन्य राज्यों द्वारा सराहा गया है। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की जाएगी, सी-मार्ट स्टोर की स्थापना की जाएगी।
01 Mar 2021 08:05AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









