रायपुर - छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के शासकीय नवीन कार्यालय भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलो से 01 मार्च को शाम 04 बजे होगा।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित रहेंगी। ज्ञात हो इसके पूर्व छग राज्य महिला आयोग का कार्यालय गायत्री भवन 13, जलविहार कॉलोनी, रायपुर में संचालित होता था। अब यह कार्यालय मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू, शास्त्री चौक रायपुर में संचालित होगा। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त शहर के बीच मे कार्यालय संचालित होने से अब उन्हें अपनी शिकायत को लेकर छग राज्य महिला आयोग कार्यालय पहुँचने में किसी भी प्रकार से असुविधा नही होगी।इस नवीन कार्यालय में महिलाओं के लिए एक विशेष कक्ष (पिंक रूम), पक्षकारों के प्रकरणों के सुनवाई हेतु सुनवाई कक्ष, आईसीसी कमेटी का डिस्प्ले बोर्ड, महिलाओं की सुविधाओं के अनुरूप कार्यालय का रूपरेखा तैयार किया गया है।
28 Feb 2021 01:34PM,by: Imran Khan
रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 01 मार्च को बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। 01 मार्च से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोम वार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।
28 Feb 2021 01:07PM,by: Imran Khan
विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही असम में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। बोडोलैंड पिपुल्स फ्रंट ने बीजेपी का साथ छोड़कर कांग्रेस नीत गठबंधन का दामन थाम लिया है। पीपीएफ़ की नेता प्रमिला रानी ब्रह्मा ने मिडिया से बात करते हुए कहा, "बीजेपी के रंजीत दास ने हमारी बहुत बेइज्जती की है। अगले चुनाव में हम बीजेपी के साथ नहीं रहेंगे। हमने फ़ैसला किया है कि हम कांग्रेस नीत गठबंधन के साथ जाएंगे। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए तीन चरणों का मतदान 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को होगा। ऐसे में जहां बीजेपी नेताओं की आक्रामकता बढ़ती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस ने असम की सत्ता से बीजेपी को हटाने के लिए एआईयूडीएफ, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आंचलिक गण मोर्चा के साथ गठबंधन किया है।अब राष्ट्रीय जनता दल और बीपीएफ भी इस गठबंधन का हिस्सा बन गई हैं।
28 Feb 2021 11:23AM,by: Imran Khan
आरएसएस से जुड़े भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) ने केंद्र सरकार की ओर से पीएसयू यानी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में प्रस्तावित विनिवेश कार्यक्रम के ख़िलाफ़ 15 मार्च से 11 नवंबर तक चरणबद्ध तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह फ़ैसला हैदराबाद में बीएमएस की पीएसयू कॉर्डिनेशन कमिटी की दो दिन की बैठक में लिया गया। यह बैठक बजट 2021 में केंद्रीय पीएसयू के ख़िलाफ़ "सरकार के धावे के संदर्भ में " चेन्नई में बीएमएस नेशनल एग्जीक्यूटिव के विचार-विमर्श के 10 दिन बाद की गई। हैदराबाद में हुई बैठक में बीएमएस के अध्यक्ष एचजे पंड्या, महासचिव बिनॉय कुमार सिन्हा और आयोजन सचिव बी सुरेंद्रन शामिल हुए थे और एक आम सहमति बनी कि बीएमएस को विनिवेश, निजीकरण और विमुद्रीकरण पर केंद्र की नीतियों का कड़ा विरोध करना चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने भी विनिवेश कार्यक्रम की आलोचना की है। आंदोलन के तहत पहले चरण में 15 मार्च से 14 अप्रैल तक उद्योग- वार सेमिनार करवाए जाएंगे, जिसके बाद मई में इकाई - स्तर की वर्कशॉप होंगी और 14 जून से 20 जून के बीच जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। चौथे चरण में 15 जुलाई को इकाई स्तर पर सामूहिक प्रदर्शन होंगे,इसके बाद 20 से 30 सितंबर के बीच राज्य स्तरीय सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। छठाँ और अंतिम चरण 23 नवंबर को होगा, जब बीएमएस सभी सार्वजनिक उपक्रमों के सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों में प्रदर्शन करेगा। मोदी सरकार के सार्वजनिक क्षेत्रों की कंपनियों को निजी हाथों में दिए जाने की योजना की कई स्तर पर आलोचना हो रही है.
28 Feb 2021 10:33AM,by: Imran Khan
रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं, Cm भूपेश बघेल कोलक़त्ता में लेफ़्ट-कांग्रेस की संयुक्त रैली में शामिल होंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बंगाल में TMC और BJP लड़ रही हैं, बंगाल में तीसरा विकल्प कांग्रेस - लेफ़्ट है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार बनने से पहले दंगा करा रही है । असम में BJP से क्षेत्रीय पार्टियों ने नाता तोड़ दिया है जिसके बाद अब असम में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बता दें कि रैली में सीएम भूपेश बघेल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
28 Feb 2021 10:02AM,by: Imran Khan
दंतेवाड़ा - पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दंतेवाड़ा में एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया है। एक नक्सली पर तीन लाख का इनाम घोषित किया गया था। सरेंडर करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। एक इनामी समेत तीन नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण किया है। एक तीन लाख का इनामी समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर
28 Feb 2021 10:02AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








