Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - कोविड-1 के दौर में रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं। क्योंकि रेल किराया स्पेशल ट्रेनों के नाम पर यात्रियों से लिया जा रहा है।यही वजह है कि 12 फरवरी से चलना शुरू हुई स्पेशल लोकल ट्रेनों में उतने यात्री नहीं बढ़े, जितना कि पहले सफर करते रहे हैं। बारह दिनों में 30 हजार के करीब स्पेशल लोकल ट्रेनों में यात्रियों ने सफर किए। जबकि इन्हीं ट्रेनों में पहले हर दिन 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते थे। उतने यात्री बढ़े नहीं फिर भी रेलवे बोर्ड कम दूरी वाली गाड़ियों में अधिक किराया यात्रियों से वसूलने की तैयारी में है। रेलवे के दोगुना किराया की वजह से यात्री हांफ रहे हैं

27 Feb 2021 04:03PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

नारायणपुर - नक्सलगढ़ में आज शांति का संदेश लेकर देश-विदेश के 11 हजार 797 एथलीट्स ने दौड़ लगाई। अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के आयोजन को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दौड़ शुरू होने से पहले प्रतिभागियों ने वार्म - अप जुंबा डांस किया। इसके बाद हाईस्कूल मैदान से हाफ मैराथन शुरू हुई। पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणी में मैराथन हुई। बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष विधायक चंदन कश्यप और IG पी सुंदरराज ने भी मैराथन में शिरकत की। जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में मेघालय में सेना के जवान अनीश थापा विजेता बने हैं। वहीं पुणे के धावक दूसरे नंबर पर रहे। विजेताओं को मेडल वितरित किए गए। प्रथम आने वाले को 1 लाख 21 हजार, द्वितीय को 61 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले धावक को 31 हजार रु का पुरस्कार दिया गया है।

27 Feb 2021 09:26AM,
by: Imran Khan