रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट के चौथे दिन आज प्रश्नकाल में धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने सरकार से सवाल किया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने पूछा कि चावल जमा करने की तारीख बढ़ाने के बावजूद चावल जमा नहीं हो सका। विभाग क्या कर रहा था? कितना चावल जमा करना था, कितना चावल जमा कर पाए?क्या वजह रही समय सीमा के अनुसार चावल नहीं जमा हो सका।
25 Feb 2021 08:41AM,by: Imran Khan
क्रिकेटर मनोज तिवारी ने आज पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले में ममता बनर्जी की सभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली। पश्चिम बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तिवारी ने भारत के लिए 12 वन डे और तीन टी-20 मैच खेले हैं। दाएँ हाथ के बल्लेबाज़ ने अलग- अलग टीमों की ओर से आईपीएल के 98 मैच खेले हैं। क्रिकेटर मनोज तिवारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल
25 Feb 2021 07:02AM,by: Imran Khan
बिलासपुर - 1 मार्च से बिलासपुर से दिल्ली, जबलपुर, प्रयागराज के लिए हवाई सुविधा शुरू हो जाएगी। इसे लेकर बिलासा एयरपोर्ट पर तैयारी तेजी से चल रही है।आज एयरपोर्ट का ट्रायल लैंडिंग किया जाएगा। इसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 1 मार्च से बिलासपुर से हवाई सेवा शुरू किए जाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब बिलासपुर से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई।
25 Feb 2021 06:03AM,by: Imran Khan
पुदुचेरी में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश की है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, "पुदुचेरी के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया है और किसी ने भी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है। इसलिए लेफ्टिनेंट गवर्नर ने 14वीं विधानसभा को भंग करने की सिफ़ारिश भेजी है। अब हमारी स्वीकृति राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। उनकी स्वीकृति के बाद विधानसभा भंग कर दिया जाएगा। पुदुचेरी में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार सोमवार को विधान सभा में बहुमत साबित नहीं कर पाई थी. विश्वास मत हारने के बाद वहां की नारायणसामी सरकार गिर गई थी और उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस-डीएमके गठबंधन सरकार के कई विधायकों के इस्तीफ़े के बाद सदन में उनका संख्या बल 11 रह गया था, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक थे. पुदुचेरी विधानसभा भंग करने की सिफ़ारिश
25 Feb 2021 04:25AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









