Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन आज सदन में दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। भूपेश सरकार ने बीते दो सालों के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार ऋण, नाबार्ड की ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि केन्द्र सरकार के माध्यम से जीएसटी ऋण और एशियन डेवलपमेंट विश्व बैंक से कुल 36,170 करोड़ ऋण लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा द्वारा दिसंबर 2018 से जनवरी 2021 तक राज्य सरकार के कितना - कितना ऋण किस - किस एजेंसी से कब - कब लिए जाने के सवाल पर दिया। भूपेश सरकार ने दिया दो साल में लिए ऋण का ब्यौरा

23 Feb 2021 08:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

सोमवार को झारखंड के रांची में हाईकोर्ट भवन के सामने पत्थलगड़ी आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन किया गया। लगभग सौ लोग एक शिलापट्ट लेकर वहां पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने उसे लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। आंदोलन में शामिल नेशनल कुडुख काउंसिल के संयोजक धनेश्वर टोप्पो ने कहा, राज्य के दस जिले रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, दुमका, पाकुड़ और जामताड़ा पांचवी अनुसूची के तहत आते हैं. यहां आदिवासियों का पारंपरिक स्वसाशन व्यवस्था लागू होना चाहिए, न की सरकारी शासन व्यवस्था। उन्होंने कहा, हम ये मांग संविधान के तहत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खूंटी में तीन साल पहले हुए पत्थलगड़ी आंदोलन से उन्हें सीख मिली है. इसलिए वो अपने लोगों को गांव-गांव जाकर कानून की जानकारी दे रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लुत्थर टोपनो ने बताया कि ‘’राज्यपाल ने उन्हें मंगलवार को 11 बजे मिलने का समय दिया है. अगर वहां से कोई समाधान नहीं मिलता है तो आगे आंदोलन और तेज़ करेंगे.’’ उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्हें इसके लिए चर्च का समर्थन मिल रहा है. आंदोलन करनेवालों आदिवासियों में संताल, हो, मुंडा, उरांव और खड़िया अदिवासी समुदाय के लोग शामिल थे. रांची में पत्थलगड़ी आंदोलन की तर्ज पर प्रदर्शन

23 Feb 2021 04:52AM,
by: Imran Khan