Imran Khan

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी यानी आज पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे।पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बलरामपुर में निर्मित इस अस्पताल में 650 बेड हैं। अस्पताल के निर्माण में 250 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी खड़गपुर के 66वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़,केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे भी उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी आज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

23 Feb 2021 04:11AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के अलावा प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।।मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक- 2020' कानून को बने करीब एक महीने का समय बीत चुका है।बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने कथित लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने के लिए 26 दिसंबर को मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक- 2020 को मंजूरी दी थी।इस विधेयक में शादी तथा किसी अन्य कपटपूर्ण तरीके से किए गए धर्मांतरण के मामले में अधिकतम 10 साल की कैद एवं एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

23 Feb 2021 03:40AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रदेश के सभी 14 नगर निगमाें में वाॅटर और प्रापर्टी टैक्स इस साल पहली अप्रैल से घर बैठे जमा किया जा सकेगा। वजह ये है कि संपत्ति कर और पानी टैक्स समेत 8 सेवाएं सभी जगह ऑनलाइन हो जाएंगी। अभी बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग और रिसाली नगर निगमों में प्रापर्टी,वॉटर टैक्स के साथ ही वॉटर वेस्ट चार्ज और एक्सपोर्ट टैक्स ऑनलाइन जमा किया जा रहा है। वहां नल कनेक्शन से लेकर प्रापर्टी संबंधी दूसरी जानकारियां भी ऑनलाइन हैं। जबकि राजधानी रायपुर सहित 10 नगर निगमाें में अब भी प्रापर्टी और वाॅटर टैक्स ऑफलाइन ही है। इस वजह से राजधानी में टैक्स के लिए शिविर भी लगाने पड़ रहे हैं। राजधानी सहित दूसरे निकायों में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण लोगों की प्रापर्टी और वॉटर कनेक्शन का डेटा अपलोड नहीं किया जा सका था। इस वजह से सेवाएं ऑनलाइन देने का प्रोजेक्ट तय समय पर शुरू नहीं किया जा सका। इन निकायों में वॉटर, प्रापर्टी टैक्स के अलावा समेकित कर और निर्यात कर की ऑनलाइन वसूली भी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। अब जबकि स्थिति पहले से बेहतर है, सभी निकायाें में तेजी से डाटा अपलाेड किया जा रहा है।

22 Feb 2021 09:46AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

संकट में घिरी नारायणसामी सरकार को विश्वास मत से एक दिन पहले यानी रविवार को एक और झटका लगा, क्योंकि सत्ताधारी कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के दो और विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया था। कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायण और डीएमके विधायक वेंकटेशन के इस्तीफ़े से विधान सभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्याबल और कम होकर 11 हो गया है, जबकि विपक्ष के पास 14 विधायक हैं। 33 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी कुल 28 सदस्य हैं। इनमें 3 मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं। लक्ष्मीनारायण और वेंकटेशन ने बताया कि दोनों ने अपने इस्तीफ़े विधान सभा स्पीकर वी पी शिवकोलंधु के घर अलग- अलग जाकर सौंपे। लक्ष्मीनारायण ने पत्रकारों से कहा "वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली इस सरकार ने बहुमत खो दिया है। पुदुचेरी में राजनीतिक संकट कैसे गहराया

22 Feb 2021 09:12AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बालोद जिले के जंगल में पेड़ से लटकती युवक-युवती की लाश मिली है। दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका जताई जा रही है।गुरुर थाना क्षेत्र के चूल्हापथरा गांव में मिली युवक - युवती की लाश को लेकर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चूल्हापथरा के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने युवक - युवती की लाश पेड़ पर लटके देखी। जिस तरह से लाश सड़ गई है, उससे आशंका है कि करीबन एक सप्ताह पहले घटना घटित हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रेमी - प्रेमिका की मिली लाश

22 Feb 2021 08:25AM,
by: Imran Khan