Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - CM भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर से सटे पाटन का दौरा करेंगे । सीएम भूपेश बघेल यहां खेल मड़ई के समापन में शामिल होंगे। सीएम विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से पहली बार प्रदेश में खेल मड़ई का आयोजन दुर्ग जिले के पाटन में किया जा रहा है। छत्तीसगढ ओलम्पिक संघ द्वारा आयोजित इस खेल मड़ई का आरम्भ हुआ ।इस खेल मड़ई में छत्तीसगढ़ के कई ऐसे पारंपरिक खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसे लोगों ने भुला दिया था। खेल मड़ई में होने वाले पारंपरिक खेलों को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन इन खेलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल मड़ई में आ रहे हैं। पारंपरिक खेलों के आयोजन से यह खेल मड़ई पूरे पाटन क्षेत्र में लोगों के आकर्षण एवं मनोरंजन का केन्द्र बन गई है। खेल मड़ई के शुभारंभ कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा, मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ,खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक मती श्वेता सिन्हा, ओलंपिक संघ के सीईओ बशीर अहमद खान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पाटन में आयोजित हो रही खेल मड़ई में कहीं कबड्डी का नजारा देखने को मिल रहा है, तो कहीं लंगडी दौड एक नए रूप में नजर आ रही है। इसी तरह से कबडडी, खोखो, फुगड़ी,गिल्ली डंडा, भौंरा सहित अन्य कई खेल, सहज ही दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। प्रदेश की संस्कृति से जुड़े ये सभी खेल विलुप्ति के कगार पर थे। दो दिवसीय इस आयोजन में संपूर्ण प्रदेश के करीब 800 खिलाडी करीब 9 पारंपरिक खेलों में भाग ले रहे हैं। खेल मड़ई में गिल्ली डंडा, खो-खो, पिटठूल, संखली, कबडडी, भौंरा आदि शामिल है। इसके अलावा इनमें कुछ खेल तो ऐसे है, जिन्हें पहली बार लोगों को देखने और सुनने का मौका मिल रहा है।

21 Feb 2021 04:27AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने किसान आंदोलन से जुड़ी टूलकिट के मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को शनिवार को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने मंगलवार 23 फरवरी तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट में पुलिस ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी। भारत को बदनाम करने की ग्लोबल साजिश में दिशा भी शामिल है। दिशा ने सिर्फ टूलकिट बनाई और शेयर नहीं की। बल्कि वह खालिस्तान की वकालत करने वाले के संपर्क में भी थी। खालिस्तानी संगठनों ने दिशा का इस्तेमाल किया। हालांकि दिशा के वकील ने इन आरोपों को निराधार बताया। टूलकिट केस में दिशा रवि को जमानत नहीं

21 Feb 2021 03:56AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम सांकरा मे आयोजित संत शिरोमणी बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार मेला मड़ई कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह में भी शरीक हुए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सम्पूर्ण मानव समाज मे सामाजिक समरसता, एकता प्रेम भाईचारा का संदेश दिया। उन्होने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सम्पूर्ण मानव जगत में भेदभाव को दूर करने का प्रयास किया। बाबा गुरु घासीदास जी का शांति एवं सद्भाव का संदेश आज के समय में भी और अधिक प्रासंगिक है। मंत्री गुरू रुद्रकुमार ने हसदा ग्राम में 88 लाख रुपये और आनंदगांव में 77 लाख 75 हजार रूपए की लागत वाले रेट्रोफिटींग कार्य का भूमिपूजन किया एवं 20 लाख रूपए की लागत से बेरला कंडरका मार्ग से मिडिल स्कूल सांकरा पहुंच मार्ग तथा 20 लाख रूपए की लागत से बेरला-कंडरका मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) से सामुदायिक भवन सांकरा तक निर्मित पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम सांकरा में सांस्कृतिक मंच (चौरा) और हाईस्कूल के पास सांस्कृतिक मंच का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल हुए मंत्री गुरु रुद्रकुमार

20 Feb 2021 04:01PM,
by: Imran Khan