Imran Khan

Generic placeholder image

भारत- बांग्लादेश के बीच अगले महीने 26 मार्च को बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस पर ट्रेन सेवा शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश की सरकारों ने 26 मार्च से सिलीगुड़ी में न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) और बांग्लादेश में ढाका के बीच एक यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया। यह मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के बाद तीसरी यात्री ट्रेन होगी। जो दो दोस्ताना पड़ोसी देशों के बीच चल रही है। दोनों देशों के प्रधानमंत्री संयुक्त रूप से यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। एनेजपी व ढाका के बीच 513 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन दोनों ओर से चलेगी। उक्त जानकारी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, कटिहार डिवीजन के डीआरएम रविंद्र वर्मा ने दी। उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत - बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर बीते सोमवार 22 फरवरी को न्यू जलपाईगुड़ी में एक बैठक की गई थी। उस बैठक में बांग्लादेश के पाक्सी डिवीजन के डीआरएम शाहिदुल इस्लाम व रेलवे अधिकारी शामिल थे। बैठक में इन दोनों देशों के बीच ट्रेन सेवा शुरू करने से पहले तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में ट्रेन परिचालन को लेकर सामने आने वाली तकनीकी व सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे।छह स्लीपर कोच, दो एसी व दो चेयरकार कोच की व्यवस्था की गई है। ट्रेन का बीच में कोई ठहराव नहीं होगा। 

25 Feb 2021 03:27AM,
by: Imran Khan