रायपुर - स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के बाद पुरानी सेवा की गणना और तत्कालिक लाभ को लेकर न्यायालय पहुंचने वाले शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग से बड़ा झटका लगा है। विभाग ने साफ कह दिया है कि सभी सुविधाओं की पात्रता उसी दिन से मानी जाएगी जिस दिन से स्कूल शिक्षा विभाग में आपका संविलियन हुआ है। उससे पहले की जो सेवा आपके द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग को दी गई है उसे संविलियन करते समय नहीं माना गया है और आप 1 जुलाई 2018 या उसके बाद से ही शासकीय कर्मचारी हैं।
16 Feb 2021 01:33PM,by: Imran Khan
14 महीने की सृष्टि बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में वेंटिलेटर पर है, क्योंकि उसे स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी नाम की रेयर बीमारी है। इसकी वजह से सृष्टि पिछले 8 महीने से जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। अब 47 दिन से वेंटिलेटर पर है। सृष्टि को भी मुंबई की तीरा कामत की तरह 22.5 करोड़ रुपए का इंजेक्शन लगना है। हालांकि, तीरा के पैरेंट्स ने 16 करोड़ रुपए क्राउडफंडिंग से जुटा लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 करोड़ का टैक्स माफ कर दिया। इधर सृष्टि के लिए 13 दिन में 3 लाख 29 हजार रुपयों का ही इंतजाम हो पाया है।
16 Feb 2021 06:32AM,by: Imran Khan
भिलाई - भिलाई इस्पात सयंत्र के कन्वर्टर शॉप में आज जोरदार धमाका हो गया। गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से धमाका हुआ है।गनीमत है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। अभी तक जनहानि की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। कन्वर्टर शॉप में गर्म मैटल के पानी के संपर्क में आने से ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस वन में कन्वर्टर चार्ज करने के दौरान धमाका हुआ। मौके पर कर्मचारियों ने शॉप छोड़कर भाग निकले। जिसके कारण कर्मचारियों की जान बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हादसे की जांच चल रही है। भिलाई - इस्पात संयंत्र में जोरदार धमाका
16 Feb 2021 05:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






