Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ "सड़क से सदन तक हल्ला बोल "की तैयारी की है। भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं और युवतियों पर बढ़ते अनाचार को लेकर प्रदर्शन करेगी। भाजपा महिला मोर्चा बजट सत्र के दूसरे सप्ताह विधानसभा का घेराव करेगी । प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति के लिए भाजपा की वेबिनार बैठक हुई है। बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता 20 फरवरी को राजधानी में धरना-प्रदर्शन के बाद पैदल मार्च निकालेंगे, महिला कार्यकर्ता पैदल मार्च कर राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगी। राजधानी रायपुर में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक में पूर्व CM रमन सिंह, विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय मौजूद रहीं,वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,लता उसेंडी, शालिनी कश्यप, बृजमोहन अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक हल्ला बोल की तैयारी

17 Feb 2021 01:39PM,
by: Imran Khan