Imran Khan

Generic placeholder image

राजनांदगांव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडेय ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाक़ात की है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई है।सांसद संतोष पांडेय इन दिनों दिल्ली में ही हैं। वे संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले रहे थे, लोकसभा का सत्र 8 मार्च तक के लिए स्थगित होने के बाद वे विभिन्न नेताओं से मिलकर प्रदेश की विभिन्न मांगों और सत्ता-संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा कर रहे हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने बीते दिनों लोकसभा में छत्तीसगढ़ी भाषा को सम्मान दिलाने की पहल की थी,इस दौरान उन्होने अवैध रेत उत्खनन और सागौन तस्करी पर कार्रवाई की मांग भी संसद में की थी।

15 Feb 2021 01:09PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर - राजधानी में एक बार फिर से BSUP और प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के नाम पर सौ से अधिक परिवारों से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी धर दबोचा है। वहीं, एक महिला सहित तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी ए.रविराव को गिरफ्तार किया है। जबकि सुनील नायक, प्रीति नायक और अजय कुमार अभी फरार हैं। बता दें कि कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार रात ए.रविराव, सुनील नायक,प्रीति नायक और अजय कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। दरसअल चारों आरोपियों ने मिलकर 100 से अधिक परिवारों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। बताया गया कि गैंग के लोगों ने न सिर्फ गरीबों से मकान बुक करने के नाम पर 25 हजार रुपए जमा करवाए। बल्कि अवंति विहार के पीछे विजय नगर में सौ से अधिक परिवारों से सवा-सवा लाख रुपए भी जमा करवा लिए‌ ठगी का आकंड़ा लगभग 2 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। तीन पुरुष और एक महिला वाले इस गैंग ने निगम का नाम इस्तेमाल कर रायपुर के अंवति विहार, सड्डू,मोवा, दलदल सिवनी के सैकड़ों गरीब परिवारों से प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान दिलाने के नाम पर सवा-सवा लाख रुपए लेकर करोड़ों की ठगी की है। ठगी के लिए गैंग ने नगर निगम जोन 4 की फर्जी रसीद और लैटर पैड भी छपवा लिए फर्जी साइन और लैटर से लोगों को नोटिस भेजकर उनसे पैसे जमा करवा लिए। इतना ही पैसा लेने के बाद ठगों ने परिवारों को जगह- जगह खाली पड़े निगम के BSUP मकानों में शिफ्ट भी करवा दिया, कुछ को तो ताला तोड़कर मकान में शिफ्ट होने तक कह दिया। उधर ठगों ने और पैसा देना या तीन दिन में मकान खाली करने का नोटिस दिया। नोटिस मिलने के बाद परिवारों ने मिलकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

15 Feb 2021 11:41AM,
by: Imran Khan