चीन के विदेश मंत्री के प्रवक्ता वांग वेन्बिन ने चीन के सरकार समर्थित अख़बार ग्लोबल टाइम्स में छपी एक ख़बर का हवाला देते हुए लिखा है कि भारत बार - बार भारत- चीन के बीच के लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) का उल्लंघन कर रहा है और लगातार टकराव की स्थिति पैदा कर रहा है। अख़बार के अनुसार सीमा पर तनाव की यह मुख्य वजह है. विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि "हम भारत से आग्रह करते हैं कि दोनों देश आपसी सहमती से जिस समझौते पर पहुँचे हैं उसे ईमानदारी से लागू करें और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए कदम उठाए वीआके सिंह के बयान पर चीन ने दी प्रतिक्रिया
09 Feb 2021 04:02AM,by: Imran Khan
रायपुर- प्रदेश की सियासत में इन दिनों पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। लेकिन अब अजय चंद्राकर का प्रदेश महामंत्री सवन्नी को फटकार लगाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। दरअसल पूर्व मंत्री चंद्राकर के फटकार की गूंज प्रदेश की राजधानी रायपुर से देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इसके बाद वायरल वीडियो और पेपर कटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को भेजी गई है। बताया जा रहा है कि अजय चंद्राकर ने बैठक की सूचना नहीं देने की जांच की जाएगी।
09 Feb 2021 03:00AM,by: Imran Khan
इंडोनेशिया के एक गांव में बाढ़ का जो पानी पूरे गांव में फैला वो ख़ून जैसा लाल रंग का पानी था। दरअसल बाढ़ की वजह से पानी सबसे पहले कपड़े डाई करने वाली (रंग करने वाली) एक फैक्ट्री में घुसा और इसके बाद पूरे गांव में मानो ऐसा लगा कि ख़ून की ही बाढ़ आ गई है। इंडोनेशिया के एक गांव में ये कैसी बाढ़?
09 Feb 2021 03:00AM,by: Imran Khan
केन्द्र सरकार द्वारा हाल में पेश किए गए बजट में बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने, बीमा कानून1938 में संशोधन और बीमा क्षेत्र में कुछ सुरक्षात्मक उपायों के साथ विदेशी नियंत्रण की घोषणा के साथ ही एल आई सी के आई पी ओ जारी करने के फैसले से देश के घरेलू बचत पर निजी पूंजी के नियंत्रण को आमंत्रण अंततः देश के आर्थिक स्वतंत्रता को ही ख़त्म कर देगी । इसलिए केंद्र सरकार यह प्रस्ताव वापस ले । आज देश भर में बीमा कर्मचारियों, अधिकारियों के द्वारा किए गए द्वार प्रदर्शन में उन्होंने यह मांग की । फेडरेशन आफ एल आई सी क्लास वन आफीसर्स एसोसियेशन, नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया, आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसियेशन, आल इंडिया एल आई सी एम्पलाईज फेडरेशन के आव्हान पर आज पूरे देश मे सभी बीमा कार्यालयों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया । रायपुर में मण्डल कार्यालय पंडरी में कर्मचारी, अधिकारियों की सभा को संबोधित करते हुए सी जेड आई ई ए के महासचिव कामरेड धर्मराज महापात्र, प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष धनंजय पांडे ने कहा कि सरकार के यह कदम औचित्यहीन है क्योंकि भारत में आज भी निजी बीमा उद्योग में विदेशी पूंजी 49 प्रतिशत की अनुमति के बाद भी कम है । विदेशी पूंजी किसी सूरत में भारत में बीमा उद्योग के वृद्धि के इच्छुक नहीं है उल्टे सरकार के इस कदम से देश के महत्वपूर्ण घरेलू बचत पर ही उनको नियंत्रण में सहयोग करेगा जो देश के हितो के प्रतिकूल है । जबकि हमारे जैसे विकासशील देश के लिए घरेलू बचल पर देश का अधिक नियंत्रण होना चाहिए । देश कें घरेलू बचत पर विदेशी नियंत्रण देश के लिए नुकसानदायक है । नेताओंजंशं ने कहा कि हमारा यह दृढ़ मत है कि साधारण बीमा क्षेत्र की केसी ै भी कंपनी का निजीकरण भी राष्ट्र के लिए नुकानदायक है । भारी प्रतिस्पर्धा के दौर में भी सार्वजानिक क्षेत्र की आम बीमा कंपनियों ने अपना बाजार हिस्सा कायम रखा है यहां तक कि अर्थवयवस्था में गिरावट और संकुचन के वर्तमान दौर में भी सार्वजनिक क्षेत्र की आम बीमा कंपनियों ने प्रभावी वृद्धि दर्ज की है । यदि ये कंपनियां कुछ कठिनाई का सामना कर रही है उसका कारण व्यवसाय में गिरावट नहीं वल्कि इनके भविष्य में विनिवेश के लिए आकर्षक बनाने के लिए प्रावधान करने के लिए उन पर निरंतर सरकार के द्वारा बनाया गया दबाव जिम्मेदार है । सार्वजनिक क्षेत्र की किसी आम बीमा कंपनी के निजीकरण की बजाय उन्हें प्रतिस्पर्धा का सफलता के साथ सामना करने एकीकृत किया जाना चाहिए । एल आई सी के आई पी ओ जारी करने के निर्णय की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत की उस परिकल्पना के बुनियादी आधार के ही खिलाफ है जिस पर सरकार लगातार जोर दे रही है । दुनिया में ऐसी कोई दूसरी संस्था की मिसाल नहीं मिलेगी जो स्वय के लिए मुनाफे जुटाने की बजाय अपने समस्त अतिरेक याने सरप्लस का सरकार व बीमा धारक को वितरित कर देती है । एक ऐसी संस्था जो अपने लिए मुनाफे की बजाय समस्त संसाधनों को देश के विकास के लिए और अपने ग्राहक को बांटकर वास्तव में आपसी लाभ के समाज के रूप में काम कर रही है और भारत सरकार जिसकी ट्रस्टी है । यह इस संस्थान के लिए विशिष्टता की बात है कि संसद के अधिनियम के जरिए 1956 में उसके निर्माण के समय उसके लिए जो सामाजिक लक्ष्य तय किए गए थे उस पर आज भी वह प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।सरकार के इस कदम से उसका सामाजिक उद्देश्य खत्म हो जाएगा और उल्टे उसे देश व बीमा धारक के हितों को संरक्षित करने की बजाय शेयर धारक के लिए उसे मुनाफे जुटाने के लिए बाध्य किया जाएगा । नेताओं ने कहा कि एल आई सी में आई पी ओ, आम बीमा कंपनी के विनिवेश और बीमा क्षेत्र में एफ डी आई सीमा वृद्धि के खिलाफ जनता को लामबंद करने आगामी दिनों मे देश भर में अभियान चलाया जाएगा । नेताओं ने इस बात की भी कड़ी आलोचना की कि केंद्र सरकार इससे सम्बन्धित संशोधनों को वित्त विधेयक के साथ पेश कर पारित करने याने सांसद तक में इस पर चर्चा न होने देने की अलोकतांत्रिक कोशिश कर रही है । सभा की अध्यक्षता आर डी आई ई यू के महासचिव कामरेड अलेक्जेंडर तिर्की ने किया । सभा में विकास अधिकारी संघ के वी एस राजकुमार, आर डी आई ई यू के सुरेन्द्र शर्मा, पेंशनर संघ के अतुल देशमुख, निसार अली सहित सैकड़ों साथी शामिल थे । रायपुर , भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, शहडोल, सतना, बिलासपुर मंडलों सहित 140 शाखा इकाई याने 150 से अधिक मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के शहरों में ये प्रदर्शन आयोजित किए गए ।
08 Feb 2021 02:24PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






