Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता हामिद हुसैन खान को नगर निगम का वकील (पैनल लॉयर) नियुक्त किया गया है l हामिद हुसैन खान की नियुक्ति मेयर इन काउंसिल का संकल्प क्रमांक 22. पारित दिनांक 24:12 2020 के अनुसार दिनांक 6-1- 2021 को अपर आयुक्त नगर निगम रायपुर द्वारा की गई हैl हामिद हुसैन रायपुर जिला न्यायालय में रायपुर नगर निगम के प्रकरण में निगम की ओर से में पैरवी करेंगे l ज्ञात हो कि हामिद हुसैन खान वर्तमान में रायपुर जिला न्यायालय में राज्य शासन द्वारा अतिरिक्त लोक अभियोजक (शासकीय अधिवक्ता) के पद पर भी पदस्थ हैं l नगर निगम में अपनी नियुक्ति पर हामिद हुसैन ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महापौर एजाज ढेबर तथा रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, और एमआईसी सदस्य तात्यापारा वार्ड के पार्षद रितेश त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है l

08 Jan 2021 06:55AM,
by: Imran Khan