ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बंपर जीत मिली है. 2016 में 4 सीट जीतने वाली बीजेपी ने इस बार के चुनाव में 48 सीटों पर परचम फहराया।वहीं,असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM 44 सीट जीतने में सफल रही।नतीजों के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पार्टी के प्रदर्शन से खुश दिखे।इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि जहां-जहां अमित शाह और योगी आदित्यनाथ प्रचार करने गए। वहां बीजेपी को हार मिली।
05 Dec 2020 03:53AM,by: Imran Khan
कोंडागांव - जिले के बड़ेराजपुर तहसील के मारंगपुरी निवासी किसान धनीराम (40) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 100 क्विंटल धान बेचने की तैयारी में था, पर सरकारी रिकॉर्ड में जमीन का रकबा एकदम से घट जाने से केवल 11 क्विंटल धान बेचने का ही टोकन कटा। उस पर कोऑपरेटिव बैंक का 61932 रुपए कर्ज भी था। ग्रामीण किसान की आत्महत्या के पीछे बैंक के कर्ज का दबाव और मात्र 11 क्विंटल धान बेचने के टोकन को मुख्य कारण बता रहे हैं।
05 Dec 2020 03:51AM,by: Imran Khan
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांटे की टक्कर चल रही है। अब तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। शुरूआत में पिछड़ने के बाद टीआरएस ने बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था।लेकिन धीरे-धीरे टीआरएस हावी हो गई और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं,बीजेपी तीसरे नंबर पर खिसक गई है। ओवैसी की पार्टी फिर दूसरे नंबर पर, तीसरे नंबर पर
04 Dec 2020 12:04PM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों में EWS की सीटों को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया। NMC ने कोर्ट को बताया कि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इस साल अतिरिक्त सीटें दी जा रही हैं। वहीं अंबिकापुर के लिए शासन के आवेदन पर निर्भर हैं।मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन व जस्टिस पीपी साहू की बेंच में हुई।
04 Dec 2020 11:33AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वॉटर ATM लगाने वाली कंपनी से उसके ही पुराने कर्मचारियों ने 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी।आरोप है कि इसमें जिन नगर पालिकाओं के साथ कंपनी काम कर रही थी,उनके CEO भी इस फर्जीवाड़े में शामिल हैं। आरोपियों ने कंपनी के नाम से फर्जी एकाउंट खोलकर रुपयों की बंदरबांट की है। इस संबंध में सरकंडा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
04 Dec 2020 10:03AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



