भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर संकेत दिए हैं। ऐसा लगता है कि एमएसपी को लेकर उनका रुख ठीक रहेगा। वार्ता ने थोड़ी प्रगति की है। राकेश टिकैत ने कहा कि मुद्दा कानून को वापस लेने का है।मुद्दा केवल एक ही नहीं, बल्कि कई मुद्दों पर चर्चा होगी। किसान चाहते हैं कि कानूनों को वापस लिया जाए। सरकार एमएसपी और अधिनियमों में संशोधन के बारे में बात करना चाहती है। वहीं, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि हमने सरकार के समक्ष सभी कमियां सूचीबद्ध कीं। उन्हें स्वीकार करना पड़ा कि कमियां हैं और वे संशोधन करेंगे।हमने कहा कि हम संशोधन नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि कानून वापस हो। बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि हमने यह भी मांग की कि MSP के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। किसान नेताओं ने क्या कहा बैठक के बाद ?
04 Dec 2020 01:23AM,by: Imran Khan
रायपुर - वरिष्ठ पत्रकार, कवि, लेखक और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री ललित सुरजन की अंत्येष्टि आज स्थानीय मारवाड़ी श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई। पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर और सलामी दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, रमेश वल्याणी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री रूचिर गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार, अनिल वर्मा सहित स्वर्गीय सुरजन के परिजन, रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और विभिन्न मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे। मारवाड़ी श्मशान में सभी उपस्थिज जनों ने स्वर्गीय श्री सुरजन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों द्वारा श्री ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश प्रशासन को दिए थे।
03 Dec 2020 02:20PM,by: Imran Khan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी, लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल - बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा। किसानों पर बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
03 Dec 2020 02:04PM,by: Imran Khan
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार बताएगी कि निजी मंडी और सरकारी मंडी में क्या फर्क है। इस दौरान किसानों ने मीडिया रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया। कहा गया कि सभी कह रहे हैं कि किसानों का बुरा हाल होगा। एक किसान ने कहा कि हमें मालूम है कि सरकार किसानों को मारना चाहती है। किसानों का मारना चाहती है सरकार - किसान
03 Dec 2020 02:04PM,by: Imran Khan
रायपुर- डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी आईजी और एसपी की बैठक ली। अवस्थी ने समीक्षा करते हुए कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ ही बेसिक पुलिसिंग पर भी ध्यान दें। डीजीपी ने कहा कि धान खरीदी के दौरान पुलिस पूरी तरह सजग रहे। सीमावर्ती जिलों में धान का अवैध परिवहन रोकने के लिए चेक प्वाइंट बनाएं। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनी संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। साथ ही संपत्ति कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाएं जिससे निवेशकों को उनका पैसा शीघ्र वापस दिलाया जा सके। पुलिस छोटे-छोटे अपराध होने पर भी अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें। जिससे अपराधियों में पुलिस के प्रति भय बना रहे। मामूली मामलों में भी सख्त कार्रवाई होने से अपराधियों को बड़ी घटनायें अंजाम देने का मौका नहीं मिलेगा। ट्रैफिक चेकिंग के दौरान चालानी कार्रवाई के साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई करें। अवस्थी ने अवैध शराब कबाड़, सायबर ठगों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने बस्तर पुलिस द्वारा एटीएम मशीन में गड़बड़ी कर ठगी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस टीम को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि आपराधिक , अनुशासनहीन और भ्रष्ट प्रवृत्ति के पुलिसकर्मियों की विभाग में कोई जगह नहीं है। सभी एसपी भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई करें। बैठक में आईजी रायपुर डॉ आंनद छावड़ा, डीआईजी सीआईडी सुशील द्विवेदी एवं सभी आईजी, एसपी उपस्थित रहे।
03 Dec 2020 12:41PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



