Imran Khan

Generic placeholder image

प्रदेश में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा समेत कोरोना के 1893 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें रायपुर जिले के 245 नए पॉजिटिव भी शामिल हैं। इस बीच, चेंबर चुनाव के दूसरे अधिकारी संतोष गोलछा की भी कोरोना से मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना की वजह से 31 मौत हुई है। इसमें राजधानी की पांच मौत शामिल है। हालांकि मरीजों की वृद्धि दर अब घटकर 0.7 प्रतिशत पर आ गई है।वहीं, बीते पांच दिन में कोरोना टेस्ट का औसत फिर गिरकर 25 से 26 हजार के बीच आ गया है। जबकि विभाग द्वारा पिछले हफ्ते ही 30 हजार से अधिक कोरोना जांच का दावा किया गया था। प्रदेश में नवंबर के महीने में 51,747 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब ठीक होने वालों की संख्या और संक्रमितों की संख्या में रोजाना अंतर कम होता जा रहा है। पहले जहां मरीजों के ठीक होने और नए कोरोना संक्रमितों के बीच पच्चीस हजार से ज्यादा का फासला चल रहा था। वो घटकर अब करीब साढ़े बाइस हजार पर आ गया है। प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट लक्ष्य से कम हो रहे हैं। जिलों के अलावा कोरोना जांच के लिए विकासखंडों को भी सभी श्रेणियों में जांच के लिए टारगेट दिए गए हैं।

02 Dec 2020 03:31AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

फिल्म अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने मंगलवार को सनी देओल को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि अभिनेता से नेता बने सनी देओल पिछले कुछ दिनों ने कुल्लू में ही रह रहे थे। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ ने बताया कि कुल्लू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सनी देओल और उनके दोस्त मुंबई के लिए रवाना होने की योजना बना रहे थे, हालांकि, बीजेपी सांसद ने मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। 64 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता देओल ने पिछले दिनों मुंबई में कंधे की सर्जरी करवाई थी और पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वह कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। फिल्म अभिनेता-बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित

02 Dec 2020 03:05AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कोरोना वायरस की वैक्सीन का इंतजार हर किसी को है। आमतौर पर वैक्सीन को बनने में 8 से 10 साल लगते हैं, लेकिन कोरोना महामारी ने जिस तरह का आतंक मचाया, उसे देखते हुए वैक्सीन को कम समय में तैयार करने के लिए दुनिया के कई देशों को मजबूर होना पड़ा। भारत भी उन देशों में शुमार है जो कोरोना की वैक्सीन बना रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को बताया कि कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए हम 16 से 18 महीने के भीतर इस वैक्सीन को तैयार कर रहे हैं। राजेश भूषण ने कहा कि वैक्सीन बनने में 8 से 10 साल लगते हैं। सबसे जल्दी बनने वाली वैक्सीन भी 4 साल में तैयार होती है। लेकिन कोरोना महामारी के असर को देखते हुए हम इसे कम समय में बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोरोना की वैक्सीन को 16 से 18 महीने के अंदर बना रहे हैं.। वहीं, राजेश भूषण ने ये भी कहा कि पूरे देश के टीकाकरण की बात सरकार ने कभी नहीं कही। उन्होंने कहा कि साइंस से जुड़े विषयों पर जब हम चर्चा करते हैं तो बेहतर होता कि यदि हम तथ्यात्मक जानकारी हासिल करें और उसके बाद विश्लेषण करें। देश में सबको नहीं लगेगा कोरोना का टीका

02 Dec 2020 02:14AM,
by: Imran Khan