मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बचपन के दिनों को याद कर कहा कि बाल काल में नदियों- तालाबों में काफी स्नान किया। स्कूल-कॉलेज तक तो होता ही रहा है। अब भले ही प्रैक्टिस नहीं रही हो, लेकिन अनुभव तो काम आता ही है। उन्होंने कहा, हर साल कार्तिक स्नान को लेकर लोगों में अलगही उत्साह रहता है। खास तौर पर बच्चों में। स्नान के बाद बच्चे थाली सजा कर शिव मंदिर कार्तिक पूर्णिमा में जाते हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने बचपन के दिनों को याद किया
30 Nov 2020 08:26AM,by: Imran Khan
किसानों के "दिल्ली चलो" आंदोलन का आज 5वां दिन है।नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं दिल्ली-यूपी के गाज़िपुर-गाज़ियबाद बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किसान प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं। रविवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा था कि वो सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई भी शर्त नहीं मानेंगे. इनमें सिंघु और टीकरी बॉर्डर से दिल्ली के बुराड़ी मैदान में जाने जैसी शर्तें शामिल हैं। दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि केंद्र सरकार किसानों से बातचीत को तैयार है, लेकिन पहले उन्हें सिंघु और टीकरी बॉर्डर से दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आना होगा।
30 Nov 2020 07:07AM,by: Imran Khan
दिल्ली-हरियाणा की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का आज पांचवां दिन है। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रविवार को सिंधु बॉर्डर से हटने से इनकार कर दिया है। इस के साथ ही किसान संगठनों के नेताओं ने देश की राजधानी में प्रवेश के सभी 5 रास्तों को बंद करने की चेतावनी दी है। किसान संगठनों ने दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में आने पर बातचीत करने की सरकार की अपील को ठुकराते हुए कहा कि वे दिल्ली की सीमाओं पर ही डटे रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन (लाखोवाल) के जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र सिंह लाखोवाल ने कहा कि सभी किसान संगठनों ने फैसला लिया है कि वे सिधु बॉर्डर पर ही बैठे रहेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली की ओर जाने वाली अन्य सड़कों को भी जाम करेंगे, उन्होंने कहा कि यह पंजाब के 30 किसान संगठनों का फैसला है। प्रदर्शनकारी किसान जंतर-मंतर या रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने की इजाजत मांग रहे हैं. लेकिन केंद्र ने कोरोना गाइडलाइंस का हवाला देते हुए उन्हें प्रदर्शन देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को किसानों से दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड आकर प्रदर्शन करने की अपील करते हुए उन्हें आश्वासन दिया था कि बुराड़ी ग्राउंड शिफ्ट होने के दूसरे दिन ही भारत सरकार उनके साथ चर्चा के लिए तैयार है। किसान संगठनों की कोर कमेटी की बैठक के बाद पंजाब में भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फूल ने दिल्ली के पांच प्रवेशद्वारों को जाम करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, हम बुराड़ी नहीं जाएंगे और आगे दिल्ली की तरफ आने वाली पांच सड़कों को जाम करेंगे। बता दें कि सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर हजारों की तादाद में किसान 26 नवंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर, उत्तर प्रदेश से दिल्ली में प्रवेश करने वाली मुख्य स्थित गाजीपुर बॉर्डर पर भी रविवार को किसान प्रदर्शन कर रहे थे। किसान नेताओं के मूड को देखते हुए केंद्र सरकार और बीजेपी सक्रिय हो गई है। रविवार को रात को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हाई लेवेल मीटिंग भी बुलाई गई इसमें गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए. यह बैठक करीब 2 घंटे चली। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का धरना जारी
30 Nov 2020 07:07AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी कमी आई है. वहीं, मरने वालों के आंकड़े में भी गिरावट दर्ज हुई है. 7 नवंबर के बाद 29 नवंबर को पिछले 24 घंटे में सबसे कम 68 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा लगातार दूसरे दिन नए मरीजों का आंकड़ा 5 हजार से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।
30 Nov 2020 07:07AM,by: Imran Khan
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च एस्ट्राज़ेनेका के कोविड-19 वैक्सीन परीक्षण के दौरान हुए एक कथित प्रतिकूल रिएक्शन की जांच कर रहा है,लेकिन फिलहाल ट्रायल जारी रहेगा। समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीएमआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि इसे रोकने की सिफारिश करने का कोई कारण नहीं मिला है। 40 वर्षीय एक शख़्स ने शिकायत की कि ब्रिटेन की दवा कंपनी एस्ट्राज़ेनेका के सहयोगी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से चलाए जा रहे ट्रायल में जब उन्हें वैक्सीन दी गई तो इसके बाद उन्हें गंभीर "न्यूरोलॉजिकल और साइकोलॉजिकल" लक्षणों का सामना करना पड़ा। ट्रायल में शामिल रिसर्च बॉडी आईसीएमआर के महामारी विज्ञान और संचार रोगों के प्रमुख समीर पांडा ने रॉयटर्स से कहा,"इस चरण में चिंता का कोई तत्काल कारण नहीं है" उन्होंने कहा, "इसका मतलब ये नहीं है कि दीर्घकालिक मूल्यांकन नहीं होगा, ये अभी भी हो रहा है. मुझे मामले की जानकारी है" एस्ट्राज़ेनेका और भारत में ड्रग और वैक्सीन को मंज़ूरी देने के लिए ज़िम्मेदार संस्था ड्रग कंट्रोलर जनरल इंडिया ने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि लॉ फर्म एन.जी.आर. प्रसाद और आर. राजाराम एडवोकेट्स ने अनाम वॉलंटियर की तरफ से आईसीएमआर, एसआईआई,एस्ट्राज़ेनेकाऔर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया को एक शिकायत भेजी है,जिसमें मुआवज़े में पांच करोड़ रुपये और वैक्सीन के परीक्षण, निर्माण और वितरण को स्थगित करने की मांग की गई है। एसआईआई ने कहा, "सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को वॉलंटियर की मेडिकल स्थिति से सहानुभूति है, लेकिन इसका वैक्सीन परीक्षण के साथ कोई संबंध नहीं है।
30 Nov 2020 07:07AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानीथ सोमवार को कोविड-19 के टीके को विकसित करने के काम में शामिल तीन टीमों के साथ बातचीत करेंगे. ये बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए होगी. प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि बातचीत में जिनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल-ई और डॉक्टर रेड्डीज़ के प्रतिनिधि शामिल होंगे.
30 Nov 2020 05:21AM,by: Imran Khan
सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाए पढ़ते हुए बच्चों की तस्वीर दुर्ग के पाटन सहित आसपास के 58 गांवों की है। शिक्षा को लेकर काम करने वाली संस्था संकल्प एक प्रयास जुलाई- अगस्त से ऐसे ही रोज 58 गांवों में रोज 3 घंटे बच्चों को पढ़ा रही हैं। संस्था के परिमल सिन्हा ने बताया कि कोरोना में स्कूल बंद हैं तो डीईओ से अनुमति लेकर इस तरह की क्लास लगा रहे हैं। आज 58 सेंटर में 4285 बच्चे रोज इस चलती- फिरती पाठशाला के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाने के लिए टीचर गांव की ही पढ़ी- लिखी युवतियां होती हैं।। इससे 130 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
30 Nov 2020 02:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





