Imran Khan

Generic placeholder image

सिंधु बॉर्डर पर चल रही किसानों की बैठक खत्म हो गई है।किसान संगठनों ने गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। यानी कि किसान अब दिल्ली- हरियाणा के सिंधु बॉर्डर से बुराडी के निराकारी समागम मैदान नहीं जाएंगे। किसानों ने कहा है कि उनका प्रदर्शन सिंधु बॉर्डर पर ही जारी रहेगा। अमित शाह ने शनिवार को किसानों से अपील की थी कि किसान सिंधु बॉर्डर से हट जाएं और बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में चले जाएं। अमित शाह ने कहा था कि सरकार किसानों से वहां बात करने को तैयार है. लेकिन किसानों ने इस अपील को ठुकरा दिया है। गृह मंत्री के प्रस्ताव को प्रदर्शनकारी किसानों ने ठुकराया

29 Nov 2020 12:27PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के मुख्यमंत्री हैं. भाजपा से सांठगांठ के साथ वे किसानों के आंदोलन को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और मोदी जी मिलकर किसानों के आंदोलन को खत्म कराना चाहते हैं। कैप्टन अमरिंदर और पीएम मोदी की दोस्ती जगजाहिर है,रोजाना फोन पर बात और हर महीने मुलाकात लम्बे समय से चला आ रहा है। विधायक राघव चड्ढ़ा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर जिस भाजपा का साथ दे रहे हैं,उस भाजपा ने किसानों पर लाठी चलवाईआंसू गैस के गोले चलवाए उनके एक मंत्री ने किसानों को गुंडा कहा। आप विधायक ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने खुद क्यों नहीं किसानों के आंदोलन को लीड किया. अगर किसी राज्य का मुख्यमंत्री किसानों को लेकर दिल्ली आता, तो क्या भाजपा की मजाल थी कि आंसू गैस और वाटर कैनन चलवाती। कैप्टन अमरिंदर ने किसानों को लीड क्यों नहीं किया- राघव चड्ढ़ा

29 Nov 2020 12:27PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

महामारी के दौर में कोरोना वैक्सीन को संजीवनी कहा जा रहा है,लेकिन क्या संजीवनी आने के बाद पूरी दुनिया को कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। क्या मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता खत्म हो जाएगी।क्या वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा? ये ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब जानना जरूरी है। वैक्सीन लगने से वातवरण में मौजूद वायरस खत्म नहीं होंगे। वैक्सीन सिर्फ वायरस से आपका बचाव करेगी और अभी तक किसी भी वैक्सीन ने वायरस से सौ फीसदी बचाव का दावा नहीं किया है। ना ही ये बताया है कि वैक्सीन का असर कब तक रहेगा ऐसे में वैक्सीन के बाद भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सभी के लिए जरूरी होगा। क्या वैक्सीन लगने के बाद कोरोना नहीं होगा ?

29 Nov 2020 03:02AM,
by: Imran Khan